Loading Now
×

ध्यानचंद स्मृति बॉल बैडमिंटन किलकारी में आज से,महंत हनुमान शरण विद्यालय टीम घोषित

पटना : किलकारी बिहार बाल भवन,पटना के तत्वावधान में बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के तकनीकी सहयोग से 16वीं ध्यानचंद स्मृति बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता ( बालक व बालिका ) का आयोजन आज से (24 अगस्त से) किलकारी बिहार बाल भवन सैदपुर,पटना स्थित बॉल बैडमिंटन कोर्ट पर प्रारंभ होगा।

इस बात की जानकारी देते हुए बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर ने बताया कि प्रतियोगिता का उदघाटन शाम 4 बजे भारतीय बॉल बैडमिंटन महासंघ के अध्यक्ष -सह- बिहार विधान परिषद सदस्य प्रो.नवल किशोर यादव,मुख्य अतिथि क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक,पटना प्रमंडल,पटना राज कुमार एवं विशिष्ट अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी,पटना साकेत रंजन,किलकारी की निदेशक ज्योति परिहार,अधिवक्ता-सह-उपाध्यक्ष, बिहार बॉल बैडमिंटन संघ मिथिलेश कुमार मंडल करेंगे।

पांच दिवसीय इस प्रतियोगिता को सफल बनाने हेतु किलकारी के प्रशिक्षक राहुल कुमार के देखरेख में आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गयी है। लीग-कम-नॉक आउट आधार पर खेली जाने वाली इस प्रतियोगिता के मैचों के सफल संचालन हेतु 10 निर्णायकों की प्रतिनियुक्ति की गयी है।

प्रतियोगिता में भाग लेने वाली महंत हनुमान शरण उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा,पटना की बालक व बालिका टीम की घोषणा कर दी गयी है। विद्यालय की प्राचार्या डॉ.मुसर्रत जहां के अनुसार घोषित टीम इस प्रकार है-

बालक वर्ग – प्रिंस कुमार,अंश कुमार,प्रिंस राज,रंजन कुमार,प्रियांशु कुमार,शिवम कुमार,प्रियांशु कुमार,रीतेश कुमार,अभिषेक कुमार,अमन कुमार।

बालिका वर्ग – पूजा कुमारी,सृष्टि कुमारी,कोमल कुमारी,खुशबू कुमारी,राधिका कुमारी,साक्षी कुमारी,ज्योति कुमारी,स्वाति कुमारी,तन्नू कुमारी,नंदनी कुमारी।

प्रशिक्षक – गौरी शंकर, प्रबंधक – संतोष कुमार श्रीवास्तव।

Post Comment