Loading Now
×

नालंदा जिला क्रिकेट संघ सत्र 2025-26 हेतु कॉम की बैठक संपन्न।

पटना:  बिहार क्रिकेट संघ से मान्यता प्राप्त जिला इकाई नालंदा जिला क्रिकेट संघ की कमिटी ऑफ़ मैनेजमेंट की बैठक अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में मख़दुम गेस्ट हॉउस, बड़ी दरगाह, बिहारशरीफ़ मे हुई। बैठक में लीग रजिस्ट्रेशन की तिथियों और लीग आयोजन पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में कमिटी ऑफ़ मैनेजमेंट और क्रिकेटिंग कमेटी के सभी सदस्य मौजूद रहे।

बैठक में निम्नलिखित निर्णय लिए गए हैं:

क्लब रजिस्ट्रेशन फार्म वितरण: 05 सितम्बर 2025 से 10 सितम्बर 2025

सीनियर तथा जूनियर अंडर 16 खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन 11 से 20 सितम्बर 2025

खिलाड़ियों क्लब ट्रांसफॉर्मर: 21 से 30 सितम्बर 2025

क्लब रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि: 10 सितम्बर 2025

क्लब के कागजात की स्कुटनी (वेरिफिकेशन): 10 से 15 सितम्बर 2025

खिलाड़ियों के कागजात की जाँच 21 से 30 सितम्बर 2025

क्लब रजिस्ट्रेशन शुल्क: ₹2500/- (पूर्ववत), खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन भी पूर्ववत रहेगा।

सचिव गोपाल कुमार सिंह ने बताया कि सभी मैच टर्फ विकेट पर खेले जाएंगे पूरी व्यवस्था की देख रेख नालंदा जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव संजीव कुमार द्वारा की जाएगी। कोषाध्यक्ष मनोरंजन कुमार द्वारा बताया गया की फार्म वितरण और जमा लेने की जिम्मेदारी परवेज़ मुस्तफा उर्फ़ पप्पू जी को दी गयी है।

सम्पर्क करने हेतु स्थान : मुस्तफा हॉउस, अम्बेर।

नालंदा जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार द्वारा सत्र 2025-26 कार्यक्रम बताया गया जो इस प्रकार है:

अक्टूबर 2025 से जूनियर u16 लीग स्वo राजू वॉस NDJL 2025 से होगी सत्र की शुरुआत।

सत्र 2025-26 मे सीनियर लीग को A डिवीज़न तथा B डिवीज़न के रूप मे दो भागों मे बांटकर कराया जायेगा आयोजन।

A डिवीज़न लीग बी एन झा के नाम से तो B डिवीज़न लीग स्वo अरुण कुमार सिंह के नाम से कराया जायेगा।

बी सी ए पूर्व कोषाध्यक्ष की स्मिर्ति मे दुतिये स्वo आशुतोष नंदन सिंह स्मिर्ति आमंत्रण कप कराने का निर्णय लिया गया।

क्लब तथा खिलाड़ी रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि के उपरांत किसी का रजिस्ट्रेशन नहीं लिया जायेगा। नालंदा जिला के बाहरी खिलाड़ियों तथा NOC प्राप्त खिलाड़ियों को बिना नालंदा जिला क्रिकेट संघ की अनुमति के खेलने की अनुमति नहीं रहेगी।

जिन खिलाड़ियों तथा क्लबों की किसी भी प्रकार की जाँच चलरही होगी वैसे मे जाँच के उपरांत दोसमुक्त पाए जाने पर ही उनका रजिस्ट्रेशन मान्य होगा।

किसी भी प्रकार की शिकायत/सुझाव केवल लिखित रूप से मुस्तफा हॉउस, परवेज़ मुस्तफा जी को समय: सुबह 8:00 बजे से 11:00 बजे तक जमा करा सकते हैँ।

Note: ज्ञात हो की वर्ष 2025 मे बिहार क्रिकेट ने क्रिकेट के दो नागिने अरुण कुमार सिंह तथा राजू वॉल्स को खो दिया दोनों की आकस्मिक मृत्यु होगयी। दोनों की स्मिर्ति और सम्मान हेतु नालंदा जिला क्रिकेट संघ ने अपने लीग मे दोनों का नाम रखा है।

Post Comment