जहानाबाद जिला क्रिकेट संघ की चुनाव संपन्न, कंचन बने सचिव
जहानाबाद: जिला क्रिकेट संघ का चुनाव संग वार्षिक आम सभा दिनांक 30/08/2025 दिन शनिवार को जायका फैमिली रेस्तरां के सभागार में सम्पन्न हुआ ।बैठक में सभी क्लब के अध्यक्ष और सचिव के साथ साथ मीडियाकर्मी और सैकड़ों खिलाड़ी उपस्थित रहें।

जहानाबाद जिला क्रिकेट संघ का ये चुनाव 2025 2028 सत्र के लिए चुनाव पदाधिकारी प्रोफेसर भूषण सिंह के देखरेख में सम्पन्न हुआ ।
इस चुनाव में कंचन कुमार जिला क्रिकेट संघ के सचिव के पद पर निर्वाचित हुए साथ में सरदार हरबिंदर सिंह अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए इनके अलावा सुमित कुमार कोषाध्यक्ष पद पर , सबीन कुमार संयुक्त सचिव पद पे और अनवर हुसैन उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए ।

इस चुनाव में जिला क्रिकेट संघ से मान्यता प्राप्त 14 क्लबों के पूर्ण सदस्यों के उपस्थिति में सम्पन्न हुआ ।सभी उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए इसकी जानकारी निर्वाचन पदाधिकारी प्रोफेसर भूषण सिंह ने मीडिया को दिया ।
चुनाव के बाद जिला क्रिकेट संघ का वार्षिक आम सभा भी संपन्न हुआ जिसमें इस वर्ष क्रिकेट के सुचारू संचालन के साथ हो इसकी विस्तार पूर्वक चर्चा हुई और साथ में विभिन्न स्टैंडिंग कमिटी के गठन भी किया गया ।
इस चुनाव का और वार्षिक आम सभा का मंच से संचालन जिला क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव श्री विनोद कुमार सिंह ने किया साथ ही में उन्होंने विस्तार पूर्वक चुनाव पदाधिकारी द्वारा जारी घोषणा पत्र को मीडिया के समक्ष रखा साथ साथ में वार्षिक आम सभा में हुए एजेंडों पर भी जानकारी दी ।
साथ ही चुनाव पदाधिकारी द्वारा जारी घोषणा पत्र को भी बिहार क्रिकेट संघ को इलेट्रॉनिक माध्यम से भेज दिया गया है ।



Post Comment