राजगीर क्रिकेट स्टेडियम BCA को मिलने पर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ नालंदा ने मनाया जश्न
नालंदा : खेल विभाग के अंतरगत बिहार सरकार द्वारा बनरहे राजगीर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की देख रेख तथा क्रिकेट आयोजन की जिम्मेदारी बिहार क्रिकेट संघ को दिये जाने की ख़ुशी में आज क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ नालंदा तथा नालंदा जिले के क्रिकेट खिलाड़ियों द्वारा मिठाई बांटकर ख़ुशी मनाई गयी।

बिहार क्रिकेट संघ से मान्यता प्राप्त नालंदा जिला क्रिकेट संघ जिसके सचिव गोपाल कुमार सिंह ने कहाँ की आज नालंदा के साथ साथ पुरे बिहार के क्रिकेट खिलाड़ियों तथा क्रिकेट प्रेमियों के लिए बहोत ही ख़ुशी का पल्ल है की बिहार में भी अब हम धोनी, विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों को खेलते देखेंगे।
इसके लिए मैं बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार, उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी तथा बिहार क्रिकेट संघ के सभी पदाधिकारियों को बधाई और धन्यवाद देता हूँ।

वहीं नालंदा जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार, कोषाध्यक्ष मनोरंजन कुमार संयुक्त सचिव संजीव कुमार पूर्व सचिव सय्यद जावेद इक़बाल ने बिहार क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी जी को बधाई देते हुए कहाँ की जबसे राकेश कुमार तिवारी बिहार क्रिकेट संघ के अध्यक्ष बने हैँ बिहार का क्रिकेट विकास की ऊँचाइयों को लगातार छू रहा है। आज बिहार की मिट्टी से निकला बिहार से खेलकर मात्र 13 वर्ष के वैभव सूर्यवंशी बिहार से निकलकर विश्व पटल पर बिहार तथा बिहार क्रिकेट का नाम रौशन कर रहे हैँ।
अध्यक्ष राकेश तिवारी जी के प्रयास से बिहार सरकार ने मोईनुल हक़ स्टेडियम पहले ही बिहार क्रिकेट संघ को दे दिया जिसमे इंटरनेशनल स्टेडियम बनने की प्रक्रिया जारी है और अब बिहार सरकार द्वारा राजगीर स्टेडियम बिहार क्रिकेट संघ को संचालन की जिम्मेदारी दीगयी है।
नालंदा जिला क्रिकेट संघ की और से सभी बिहार वासियों को बहोत बहोत बधाई। इस मौके पर संतोष पांडेय, संजय उर्फ़ पिंटू दा, हैदर अली, परवेज़ मुस्तफा, मनीष राज, अंकित, बिक्रम, अगस्तया, गौरव मौजूद रहे।



Post Comment