राष्ट्रीय खेल दिवस पखवाड़ा के अवसर पर लगोरी एवं कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
पटना : क्रीड़ा भारती सुपौल जिला के तत्वाधान में राष्ट्रीय खेल दिवस पखवाड़ा के तहत शिक्षक दिवस के अवसर पर कबड्डी एवं लागोरी खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।

प्रांत क्रीड़ा केन्द्र प्रमुख मुकुल दास एवं प्रांत कार्यालय प्रमुख रामवतार मेहता ने जिला क्रीड़ा केंद्र प्रमुख एस के सुमन के राघोपुर प्रखंड स्थित मनोहर छात्रावास क्रीड़ा केन्द्र में आज शिक्षक दिवस पर विद्यालय में बच्चों को लगौरी एवं कबड्डी खेल करवाया गया जिसमें महाराणा प्रताप टीम विजय हुई l

विदित हो कि वसंतपुर प्रखंड के ओमकार पब्लिक स्कूल क्रीड़ा केन्द्र, पचपड़रीया में सरायगढ़ भपटीयाही प्रखंड के बी एन कॉलेज में शारीरिक शिक्षक संजय कुमार के नेतृत्व में उच्च माध्यमिक विद्यालय डुमरी में मध्य विद्यालय, कोरिया पट्टी देवीपुर एवं सरोज पाठशाला में जिला मंत्री डॉ संजय सिंह के नेतृत्व में एवं डी बी जी गुरुकुलम, राघोपुर एवं प्रतापगंज प्रखंड स्थित ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल, गोविंदपुर में मुकुल दास के नेतृत्व में ध्यानचंद जयंती का आयोजन कर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया ।
प्रांत कार्यालय प्रमुख रामवतार मेहता ने बताया कि अत्यंत हर्ष का विषय है कि इस वर्ष राष्ट्रीय खेल दिवस पखवाड़ा सुपौल जिले के वसंतपुर एवं राघोपुर प्रखंड में पिछले कई वर्षों से आयोजित किया जाता है । इस अवसर पर सभी खिलाड़ियों को हैंडबिल वितरण कर क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा में भाग लेने का आग्रह किया गया । सुपौल जिला 317 रजिस्ट्रेशन के साथ उत्तर बिहार प्रांत में पहले स्थान पर है ।
रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 12 सितंबर तक सुपौल जिला अपने 1000 रजिस्ट्रेशन के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है ।
जिला मंत्री संजय सिंह ने बताया कि 11 सितंबर को राष्ट्रीय खेल दिवस पखवाड़ा के समापन पर क्रॉस कंट्री रोड रेस आयोजित किए जाएंगे ।
कार्यक्रम को सफल बनाने में इंजीनियर अवधेश सिंह, संतोष सर, मुकुंद अग्रवाल, भावेश झा , गोलू सर की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।



Post Comment