पूर्वी क्षेत्र सॉफ्टबॉल चैम्पीयन्शिप के लिए बिहार की टीम लिस्ट जारी
पटना : भारतीय सॉफ्टबॉल संघ द्वारा 19 सितंबर से 21 सितंबर तक जमशेदपुर मे आयोजित होने वाली पूर्वी क्षेत्र सॉफ्टबॉल टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए बिहार पुरुष एवं महिला सीनियर की सूची जारी कर दी गई है ! संघ की सचिव सुश्री प्राची शर्मा ने बताया की इस टूर्नामेंट मे बिहार के अलावा झारखंड, ओडिशा , बंगाल, मणिपुर, एवं असम की टीमें हिस्सा लेंगी।

दोनों वर्गों की टीम के चयन हेतु ट्रायल के तत्पश्चात ट्रेनिंग कैम्प का आयोजन किया गया था ! पुरुष वर्ग का कैम्प पटना मे आयोजित किया गया जबकि महिला वर्ग का कैम्प मुजफ्फरपुर मे आयोजित हुआ ! इस दौरान बिहार के अलग अलग क्षेत्र से आए खिलाड़ियों के रहने, खाने की सुविधा संघ की ओर से प्रदान की गई ! आगे बताते हुए प्राची शर्मा ने बताया की टीम का चयन इन्ही खिलाड़ीओं के कैम्प मे प्रदर्शन के आधार पर किया गया है !

एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री गौतम कनोडिया ने बताया कि पुरुष वर्ग का कप्तान सौरभ कुमार को और उपकप्तान अंकित सिंह को बनाया गया है ! महिला वर्ग की कमान अनुभवी शिखा सोनिया के कंधों पर रहेगी जबकि श्रेया रमेश को उपकप्तान बनाया गया है !
टीम इस प्रकार है
*पुरुष :* सौरभ कुमार (कप्तान), अंकित सिंह (उप कप्तान) ,सूजल राज, कृष कश्यप, आदित्य कुमार, किशन कुमार, मनीष कुमार, हर्ष राज , मनीष कुमार (द्वितीय), पृथ्वी कुमार पांडे ,आदित्य राय, (सभी पटना), मो 0 काशिफ (मुजफ्फरपुर), आर्यन राज (नालंदा), दिव्यांशू (जमुई), अभिजीत आनंद (खगड़िया), आदर्श कुमार (मुंगेर).प्रशिक्षक – विजय कुमार और बिपिन कुमार,प्रबंधक -रणधीर कुमार
सुरक्षित : अंशू कुमार, मर्म राज (मुजफ्फरपुर), कृष गुप्ता, युवराज (पटना ), अंकित राज (सिवान), गौरव कुमार (वैशाली)
*महिला टीम-*
शिखा सोनिया (कप्तान) (मुजफ्फरपुर) श्रेया रमेश (उप कप्तान ) जागृति श्रीवास्तव, आरोही राज,आराध्या नारायण, नेहा यादव (सभी पटना) रूपा कुमारी, जिज्ञासा भारती, श्रुति प्रिया ,दीक्षा श्रीवास्तव , सुहाना कुमारी ,सृष्टि (मुजफ्फरपुर) शिखा रानी (गया )
शालू कुमारी (नवादा) बिबियाना बेक (भोजपुर) प्रशिक्षक – राजेश कुमार (पटना) अभिषेक आनंद (मुजफ्फरपुर) प्रबंधक – तनु प्रिया (मुजफ्फरपुर)
सुरक्षित : अराध्या कुमारी, दृष्टि रानी, (पटना)
इस अवसर पर सभी खिलाड़ीओं को जर्सी एवं कैप प्रदान की गई ! सॉफ्टबाल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के फाउन्डर सचिव श्री अजय नारायण शर्मा, सॉफ्टबाल एसोसिएशन ऑफ बिहार के कोसाध्यक्ष श्री पवन कुमार, एवं बेसबाल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की उपाध्यक्ष श्रीमती मधू शर्मा, मास्टर ट्रैनर मृत्युंजय , राष्ट्रीय खिलाड़ी सुशांत, कन्हाई यादव, अनिल कुमार, ललित शुक्ल, एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे ! सभी ने चयनित खिलाड़ीओं को मेहनत ओर लगन से अभयस सत्र मे शामिल होने के महत्व को समझाया ओर आगामी टूर्नामेंट मे सफल होने की शुभकामनाएं दी



Post Comment