बिहार सब-जूनियर बास्केटबॉल टीम का चयन, गया जी में लगा 10 दिवसीय कैंप
पटना : देहरादून में 4 से 10 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली 50वीं सब-जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए बिहार सब-जूनियर टीम का चयन कर लिया गया है। इस अवसर पर गया कॉलेज, गया में बिहार बास्केटबॉल संघ एवं गया जिला बास्केटबॉल संघ के तत्वाधान में 10 दिवसीय चयन शिविर आयोजित किया गया।

शिविर में पूरे बिहार से आए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों में से 20 लड़के और 20 लड़कियों का चयन किया गया है। खिलाड़ियों को प्रतियोगिता की तैयारी करवाने की जिम्मेदारी कोच मो. फैजान, रंजन कुमार, तनवी कुमारी एवं मो. शाहरुख जफर को सौंपी गई है।

गया जिला बास्केटबॉल संघ के सचिव मो. सरवर अली ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और रणनीतिक तैयारी उपलब्ध कराना है, ताकि बिहार की टीम राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सके।यह शिविर बिहार बास्केटबॉल के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।



Post Comment