Loading Now
×

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन का चुनाव संपन्न, नई कार्यकारिणी गठित

पटना, 28 सितम्बर 2025: बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) का चुनाव रविवार को सम्पन्न हुआ, जिसमें संगठन की नई कार्यकारिणी निर्विरोध चुनी गई। जहां अध्यक्ष पद पर श्री हर्ष वर्धन निर्विरोध निर्वाचित हुए। हर्षवर्धन बीसीए के अध्यक्ष रहे राकेश कुमार तिवारी के सुपुत्र है।

घोषित परिणामों के अनुसार, सुश्री प्रिया कुमारी उपाध्यक्ष बनीं, जबकि ज़ियाउल आरफीन को सचिव पद की जिम्मेदारी मिली। श्री अभिषेक नंदन कोषाध्यक्ष चुने गए और रोहित कुमार को संयुक्त सचिव का दायित्व सौंपा गया। सभी पदाधिकारियों का निर्वाचन निर्विरोध हुआ और आज इसकी औपचारिक घोषणा की गई।

इसके अतिरिक्त, राजेश कुमार को समिति प्रबंधन (जिला प्रतिनिधि) का सदस्य बनाया गया, वहीं ज्ञानेश्वर गौतम को गवर्निंग काउंसिल का सदस्य चुना गया। चुनाव प्रक्रिया और परिणामों की घोषणा चुनाव पदाधिकारी एम. मुदस्सिर (सेवानिवृत्त आईएएस) की देखरेख में सम्पन्न हुई, जिससे चुनाव की पारदर्शिता सुनिश्चित हुई।

बीसीए ने इस अवसर पर जारी अपने बयान में कहा कि संगठन सभी हितधारकों के विश्वास और समर्थन का सम्मान करता है। एसोसिएशन ने स्पष्ट किया कि उसकी सामूहिक प्राथमिकता बिहार में क्रिकेट के जमीनी ढांचे को मजबूत करना, आधारभूत सुविधाओं का विकास करना और युवा खिलाड़ियों को अधिक अवसर प्रदान करना होगा। बीसीए ने यह भी विश्वास व्यक्त किया कि संयुक्त प्रयास से बिहार क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा।

 

इस चुनाव और आगामी कार्यक्रमों के साथ बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने राज्य में क्रिकेट के नए अध्याय की शुरुआत का संकेत दिया है।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment