बिहार महिला क्रिकेट टीम सीनियर टी-20 टूर्नामेंट के लिए टीम घोषित, मोहाली में होगा मुकाबला
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) ने आज सीनियर विमेंस टी-20 टूर्नामेंट, मोहाली के लिए बिहार राज्य महिला क्रिकेट टीम की घोषणा की। चयन समिति द्वारा घोषित टीम में 15 खिलाड़ी और 5 स्टैंडबाय खिलाड़ी शामिल किए गए हैं।

टीम की कप्तानी प्रगति सिंह को सौंपी गई है, जबकि उपकप्तान की जिम्मेदारी अंशु अपूर्वा निभाएंगी। चयनित खिलाड़ियों में विशालाक्षी, यशिता सिंह, प्रीति कुमारी, भाव्या (विकेटकीपर), आर्या सेठ, रचना सिंह, श्रुति गुप्ता (विकेटकीपर), तेजस्वी, प्रीति प्रिया, प्रीटी कुमारी, स्वर्णिमा चक्रवर्ती, खुशी गुप्ता और हर्षिता भारद्वाज शामिल हैं।
स्टैंडबाय खिलाड़ियों में शिल्पी कुमारी, कोमल कुमारी, दिव्या भारती, सिमरन और कुमारी निष्ठा को रखा गया है।

टीम के साथ सहयोगी स्टाफ में सुमित कुमार (कोच), ज़ीशान बिन वासी (सहायक कोच), सोनाली कुमारी (फिजियोथेरेपिस्ट), अमित कुमार (एस एंड सी कोच) और अनु कुमारी (मैनेजर) को चुना गया है।
बिहार क्रिकेट एसोसिएशन को विश्वास है कि सीनियर महिला टीम आगामी टूर्नामेंट में अनुशासन, मेहनत और खेल भावना के साथ प्रदर्शन कर बिहार क्रिकेट का नाम रोशन करेगी।



Post Comment