Loading Now
×

सीनियर महिला T-20 : बिहार की एक और हार,गुजरात 8 विकेट से हराया

Patna : सीनियर महिला T20 ट्रॉफी में आज बिहार का दूसरा मुकाबला बिहार बनाम गुजरात के बीच IS बिंद्रा क्रिकेट स्टेडियम, मोहाली में खेला गया। जिसमें गुजरात ने 8 विकेट से जीत दर्ज की।

बिहार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 79 रन बनाया। बल्लेबाजी में प्रीति 8 रन, विशालक्षी 0, यशिता सिंह 14 रन, हर्षिता 33 रन, आर्या 2 रन, कप्तान प्रगति सिंह 0, श्रुति 10, अपूर्वा नाबाद 3 और तेजस्वी ने नाबाद 4 रन बनाय।

गुजरात की गेन्दबाजी में : मुस्कान वासावा 4 ओवर 12 रन 2 विकेट ज़ील एन. मिठाईवाला 3 ओवर 8 रन 1 विकेट, पुष्टि एस नडकरनी 3 ओवर 10 रन 2 विकेट पर रेणुका चौधरी 3 ओवर 20 रन 1 विकेट हासिल किया।

ज़वाब में गुजरात ने 15.1 ओवर में 2 विकेट पर 80 रन बनाकर मुकाबले को अपने नाम कर लिया। बल्लेबाजी में सिमरन 41 गेंद में 3 चौका लगाकर 29 रन, अर्शीया धारीवाल 0 रन, संचिता एस चांगलानी 26 गेंद में 4 चौका लगाकर 25 रन और रेणुका चौधरी 19 गेंद में 3 चौका लगाकर नाबाद 23 रन बनाया।

बिहार की गेन्दबाजी : अपूर्वा 4 ओवर 12 रन 1 विकेट और प्रीति कुमारी ने 3 ओवर में 21 रन देकर 1 विकेट चटकाया।

गुजरात ने इस मुकाबले को 8 विकेट से जीत लिया है। बिहार का अगला मैच इसी मैदान पर 11 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के खिलाफ खेलना है।

Post Comment