Loading Now
×

बिहार रणजी ट्रॉफी में सचिन कुमार का पदार्पण, वैभव सूर्यवंशी ने दी डेब्यू कैप

पटना : रणजी ट्रॉफी सीजन 2025-26 में बिहार क्रिकेट टीम के लिए आज का दिन विशेष रहा, जब बिहार के युवा क्रिकेटर सचिन कुमार ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपना डेब्यू किया। मैच से पूर्व बिहार रणजी टीम के उपकप्तान वैभव सूर्यवंशी ने सचिन कुमार को डेब्यू कैप प्रदान की। इस अवसर पर टीम के सभी खिलाड़ियों ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया।

 

सचिन कुमार को बॉलर ऑलराउंडर के रूप में टीम में शामिल किया गया है। वे ऑफ स्पिन गेंदबाज हैं और निचले क्रम में बल्लेबाजी की क्षमता भी रखते हैं। अपने पहले ही मैच के पहले दिन की खेल सम्पति तक उन्होंने नियंत्रित गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 9 ओवर में 46 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। उनके इस प्रदर्शन ने टीम प्रबंधन और साथी खिलाड़ियों को प्रभावित किया है।

 

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने सचिन कुमार को रणजी ट्रॉफी में पदार्पण के लिए शुभकामनाएं दी हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। बीसीए का मानना है कि राज्य के युवा खिलाड़ियों के लिए यह प्रेरणादायक क्षण है, जो निरंतर मेहनत और समर्पण से अपनी जगह बना रहे हैं।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment