Loading Now
×

रणजी ट्रॉफी : मणिपुर ने बनाए 387/6 रन, वर्षा के कारण बाधित रहा दूसरा दिन

पटना : बीसीसीआई द्वारा आयोजित रणजी ट्रॉफी सीजन 2025-26 में बिहार का मुकाबला मणिपुर से गोकुलभाई सोमाभाई पटेल स्टेडियम, नाडियाद में खेला जा रहा है। मुकाबले के दूसरे दिन का खेल खराब रोशनी के कारण समय से पहले समाप्त हुआ। दूसरे दिन का खेल समाप्ति तक मणिपुर ने अपनी पहली पारी के लिए 117 ओवर में 6 विकेट पर 387 रन बनाए हैं।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मणिपुर की शुरुआत धीमी रही, लेकिन मध्यक्रम में परियोजित के. ने पारी को मजबूती दी। उन्होंने 269 गेंदों पर 26 चौके और 1 छक्के की मदद से नाबाद 186 रन की प्रभावी पारी खेली। उनके साथ एल. बशीद ने 45 रन और रेक्स ने नाबाद 16 रन बनाकर पारी को स्थिरता प्रदान की। मणिपुर की ओर से उल्लेन्याई ख्वाइराकपाम (42), रोनाल्डो एम. (41) और जॉनसन (41) ने भी उपयोगी योगदान दिया।

 

बिहार की ओर से गेंदबाजी में अमोद यादव ने 19 ओवर में 5 मेडन और 53 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। सचिन कुमार ने 18 ओवर में 63 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि वैभव सूर्यवंशी ने 2 ओवर में 7 रन देकर 1 सफलता अर्जित की। इसके अलावा सकिब हुसैन, हिमांशु सिंह, साकिब गनी और प्रताप ने सधी हुई गेंदबाजी की लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।

दूसरे दिन के अंत में मणिपुर 387 रन पर 6 विकेट खोकर अपनी स्थिति को नियंत्रित रखा है, जबकि बिहार की टीम तीसरे दिन शुरुआती सत्र में शेष बल्लेबाजों को जल्द आउट करने का प्रयास करेगी ताकि विपक्षी टीम को बड़ी बढ़त से रोका जा सके।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment