Loading Now
×

सिक्किम के खिलाफ़ रणजी ट्रॉफी मैच के बिहार टीम घोषित, वैभव सूर्यवंशी टीम से बाहर

पटना, 5 नवम्बर 2025 : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने रणजी ट्रॉफी के आगामी मुकाबले के लिए टीम की घोषणा कर दी है, जो सिक्किम के खिलाफ खेला जाएगा। चयन समिति द्वारा जारी सूची के अनुसार साकिबुल गनी को टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है।

चयनकर्ताओं — चेतन शर्मा, हरविंदर सिंह, सुनील कुमार सिंह, विष्णु शंकर और अनंत प्रकाश — ने संयुक्त रूप से टीम का चयन किया। टीम 5 नवम्बर की सुबह सिक्किम के लिए प्रस्थान करेगी।

 

घोषित टीम में सीनियर और युवा खिलाड़ियों का संतुलित संयोजन देखने को मिला है। टीम में बल्लेबाजी क्रम को मजबूती देने के साथ-साथ गेंदबाजी विभाग में भी संतुलन सुनिश्चित किया गया है।

*घोषित टीम:*

1. साकिबुल गनी (कप्तान)

2. शर्मन निग्रोध

3. पीयूष कुमार सिंह

4. मंगल महरौर

5. आयुष लोहरुका

6. बिपिन सौरभ

7. कुमार रजनीश

8. अमोद यादव

9. साकिब हुसैन

10. मलय राज

11. शुभम राय

12. हिमांशु सिंह

13. सचिन कुमार

14. खालिद आलम

15. सूरज कश्यप

टीम चयन को चेतन शर्मा और हरविंदर सिंह द्वारा स्वीकृति दी गई है। टीम के मैनेजर के रूप में नंदन कुमार सिंह को नियुक्त किया गया है, जिनके समन्वय में खिलाड़ी 5 नवम्बर की सुबह सिक्किम के लिए रवाना होंगे।

 

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं और विश्वास व्यक्त किया है कि टीम रणजी ट्रॉफी के इस मुकाबले में प्रभावी प्रदर्शन करेगी।

 

 

Post Comment