Loading Now
×

अररिया में अंडर-16 जिला क्रिकेट लीग का शुभारंभ 1 दिसंबर से

अररिया :  जिला क्रिकेट संघ (जो बिहार क्रिकेट संघ से संबद्ध है) के तत्वावधान में Consam ट्रॉफी जिला लीग अंडर-16 क्रिकेट चैंपियनशिप 2025-26 का आयोजन 1 दिसंबर से 13 दिसंबर 2025 तक अररिया के नेताजी सुभाष स्टेडियम मे किया जाएगा। टूर्नामेंट में जिले की पांच प्रमुख अंडर-16 टीमें भाग लेंगी।

 

इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमें इस प्रकार हैं—

1. जयेश क्रिकेट अकादमी, Forbesganj

2. जिला क्रिकेट अकादमी अंडर-16, अररिया

3. जयेश क्रिकेट अकादमी रेड, Forbesganj

4. Forbesganj क्रिकेट अकादमी जूनियर

5. इंडस स्पोर्टिंग क्लब अंडर-16, अररिया

टूर्नामेंट का पहला मैच 1 दिसंबर 2025 (सोमवार) को जयेश क्रिकेट अकादमी, Forbesganj और जिला क्रिकेट अकादमी अंडर-16, अररिया के बीच खेला जाएगा। लीग चरण में कुल 10 मैच खेले जाएंगे, जिनके आधार पर शीर्ष दो टीमें फाइनल में प्रवेश करेंगी।

 

फाइनल मुकाबला 13 दिसंबर 2025 को आयोजित किया जाएगा। प्रतियोगिता का उद्देश्य जिले के प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों को मंच प्रदान करना और क्रिकेट के स्तर को ऊंचा उठाना है।

 

अररिया जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष प्रवीर कुमार विश्वास एवं मानद सचिव राजेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और आयोजन को सफल बनाने के लिए संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य पूरी तरह तत्पर हैं।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment