सतीश बॉल बैडमिंटन के राष्ट्रीय निर्णायक बने
पटना : भारतीय बॉल बैडमिंटन महासंघ के द्वारा निर्णायकों के लिए नारखेर (महाराष्ट्र) में आयोजित लिखित व डिंडीगुल (तमिलनाडु) में संपन्न हुए प्रायोगिक परीक्षा के आधार पर बिहार के निर्णायक सतीश कुमार को सफल घोषित किया गया है।

इस बात की जानकारी देते हुए बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर ने बताया कि बाढ़ बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव सतीश कुमार लगभग 4 वर्षों से राज्यस्तरीय निर्णायक की भूमिका निभा रहे थे। राष्ट्रीय स्तर के परीक्षा पास करने से सतीश कुमार अब राज्यस्तरीय प्रातियोगिता सहित राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी अपनी भूमिका बखूबी निभा सकेंगे।

श्री शंकर ने यह भी बताया कि बिहार में अब राष्ट्रीय स्तर के निर्णायकों की संख्या पांच हो गयी है। सतीश को राष्ट्रीय निर्णायक की परीक्षा पास करने पर बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष-सह-बिहार विधान परिषद सदस्य प्रो.नवल किशोर यादव,उपाध्यक्ष प्रो.सुहेली मेहता,डॉ.सुनील सिंह,मिथिलेश मंडल,संघ के निदेशक-सह-सामाजिक कार्यकर्ता पवन केजरीवाल,संयुक्त सचिव मिताली मित्रा,रंजन गुप्ता,संयोजक डॉ.अरुण दयाल ने बधाई व शुभकामनाएं दी है।



Post Comment