Loading Now
×

अंतर महाविद्यालय क्रिकेट: विकास कृष्णा,टूर्नामेंट में लगातार दूसरा शतक लगाने से चुके, टीपीएस कॉलेज की दूसरी जीत।

पटना। पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय पटना द्वारा आयोजित अंतर महाविद्यालय क्रिकेट टूर्नामेंट में आज टीपीएस कॉलेज पटना में ए एन एस कॉलेज बालको विकास कृष्णा के आतिशी पारी के बदौलत 61 रनों से पराजित कर लगातार दूसरी जीत दर्ज किया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करनी उतरी टीपीएस कॉलेज के सलामी और विस्फोटक बल्लेबाज विकास कृष्णा ने महज 31 गेंदों का सामना करते हुए ताबड़तोड़ 11 गगन चुंबी छक्के और 7 दर्शनीय चौके के साथ 98 रनों की आतिशी पारी खेलकर दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से पवेलियन लौटें और इस टूर्नामेंट में लगातार दूसरे शतक जमाने से चूक गए।

इंज्यूरी से वापसी करते हुए विकास कृष्णा का यह लगातार दुसरी विस्फोटक पारी है।

वहीं दूसरे छोर पर संजीत ने 82 रनों की अर्धशतकीय पारी खेलकर टीपीएस कॉलेज पटना को निर्धारित 15 ओवरों में 4 विकेट खोकर 206 रन बनाए और ए. एन. एस. कॉलेज बाढ़ के सामने जीत के लिए 206 रनों का लक्ष्य रखा।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी ए .एन. एस. कॉलेज बाढ़ की शुरुआत बेहद खराब रही जब पहले ही ओवर में विकास कृष्णा ने सलामी बल्लेबाज रितेश को दीपक के हाथों कैच करा कर पहला झटका दे दिया।

उसके बाद आयुष ने 39 रन और ईशान ने 31 रन की पारी खेलकर पारी को संभालने का प्रयास किया। लेकिन दीपक, सूरज और अनीश की तिकड़ी ने 2-2 विकेट आपस में बांट कर सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया और 14 ओवर में 145 रन पर पूरी टीम सिमट गई।

इस तरह ए.एन.एस. कॉलेज बाढ़ को टीपीएस कॉलेज पटना के हाथों 61 रनों से शिकायत झेलनी पड़ी और टीपीएस कॉलेज पटना ने अंतर महाविद्यालय क्रिकेट टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज करते हुए अगले चक्र में प्रवेश किया।

हरफनमौला प्रदर्शन करने वाले विस्फोटक बल्लेबाज विकास कृष्णा ( 31 गेंदों पर 98 रन 11×6, 7×4 और 1 विकेट) को इस टूर्नामेंट में लगातार दूसरी बार प्लेयर ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया।

Post Comment