पूर्णिया इंडस्ट्रिक क्रिकेट लीग: एनएआरसीसी की धमाकेदार जीत, अरिहंत जैन चमके
पूर्णिया : डीएसए ग्राउंड में खेले गए पूर्णिया इंडस्ट्रिक क्रिकेट लीग के रोमांचक मुकाबले में एनएआरसीसी ने पीडीसीसीबी को 55 रन से मात देकर शानदार जीत दर्ज की। मैच में गेंद और बल्ले दोनों से चमक बिखेरने वाले अरिहंत जैन मैन ऑफ द मैच रहे।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एनएआरसीसी की टीम ने 28.5 ओवर में 224/5 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की शुरुआत मजबूत रही, जहां रणवीर यादव ने 73 रन की बेहतरीन पारी खेलते हुए टीम को ठोस आधार दिया। उनके साथ दीपक हिटमैन ने 56 रन की ताबड़तोड़ पारी खेलकर रनगति को तेज रखा। कन्हैया ने 35, जबकि शेखर ने 12 रन का योगदान दिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पीडीसीसीबी की टीम शुरुआत से लड़खड़ाती नजर आई। नियमित अंतराल पर गिरते विकेटों के बीच अभिषेक आनंद (35) और समीर (34) ने कुछ देर मुकाबला संभालने की कोशिश की, लेकिन टीम 169 रन पर सिमट गई। मंतोष 19, विराट जाहिद 18, मनोज 15 और एस.के.एस ने 18 रन जोड़े, लेकिन जीत से काफी पीछे रह गए।
जीत की नींव एनएआरसीसी के गेंदबाजों ने रखी। अरिहंत जैन ने 4 विकेट झटकते हुए विपक्षी बल्लेबाजों की कमर तोड़ दी। वहीं राहुल और सोनू यादव ने 2–2 विकेट लिए। साहिद और शेखर ने 1–1 विकेट हासिल कर जीत पक्की की।
दूसरी ओर पीडीसीसीबी के लिए एस.के.एस ने 2 विकेट, जबकि समीर और विजय ने 1-1 विकेट चटकाए, परंतु टीम को रोकने में नाकाम रहे।
मैच में उम्दा प्रदर्शन के आधार पर अरिहंत जैन को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मच में अंपायर की भूमिका सुभाशीष टूम्बा एवं काजल पोद्दार ने जबकि स्कोरर की भूमिका शिवम एवं राहुल एवं सत्यम ने मेटिंग का जिम्मा संभाला.
Share News:



Post Comment