Loading Now
×

परमेश्वर राय मेमोरियल अंडर-15 इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट कल से

  • परमेश्वर राय मेमोरियल अंडर-15 इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट आज से
  • एसके पुरी बनाम हैप्पी हाई स्कूल के बीच खेला जाएगा उदघाटन मुकाबला

पटना, 1 दिसंबर। स्थानीय संजय गांधी स्टेडियम (जीएसी ग्राउंड) पर मंगलवार यानी 2 दिसंबर से शुरू होने वाले परमेश्वर राय मेमोरियल अंडर-15 अंतर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का उदघाटन मुकाबला एसके पुरी और हैप्पी हाई स्कूल के बीच सुबह आठ बजे से खेला जाएगा. यह जानकारी पटना नगर निगम के पूर्व महापौर श्याम बाबू राय ने दी.

सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के संस्थापक संतोष तिवारी ने बताया कि टूर्नामेंट में प्रतिदिन दो मैच खेले जाएंगे. मैचों का सफल संचालन सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के सहयोग से होगा. टूर्नामेंट का उदघाटन सुबह 10 बजे किया जाएगा.

बताया कि मैच 21-21 ओवर के खेले जायेंगे. भाग लेने वाली टीमों को फॉर्म के साथ सभी खिलाड़ियों का आधार कार्ड की फोटो कॉपी देना अनिवार्य होगा. उन्होंने बताया कि विजेता व उपविजेता टीम को चमचमाती ट्रॉफी के साथ खिलाड़ियों को व्यक्तिगत पुरस्कार दिये जायेंगे. साथ ही प्रतिदिन मैच ऑफ द मैच, टूर्नामेंट के बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बॉलर, बेस्ट उदीयमान प्लेयरों को पुरस्कृत किया जायेगा. प्रतियोगिता का दूसरा मुकाबला आशीष सिन्हा एकेडमी बनाम एसआरके मैदान के बीच खेला जाएगा.

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment