Loading Now
×

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: वैभव सूर्यवंशी के नाबाद शतक के बावजूद महाराष्ट्र से हारा बिहार

कोलकाता : ईडन गार्डन्स, कोलकाता में खेले गए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी एलीट ग्रुप के मुकाबले में महाराष्ट्र के खिलाफ बिहार को तीन विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सम्मानजनक स्कोर खड़ा करने के बावजूद बिहार गेंदबाजी विभाग में दबाव बरकरार नहीं रख सका और महाराष्ट्र ने 19.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। यह मुकाबला बिहार के दृष्टिकोण से कई प्रभावी व्यक्तिगत प्रदर्शनों का साक्षी रहा, जिसमें वैभव सूर्यवंशी की पारी बेहद महत्वपूर्ण रही।

 

पहले बल्लेबाजी करते हुए बिहार ने 20 ओवर में 176 रन का मजबूत स्कोर बनाते हुए सिर्फ 3 विकेट गंवाए। शीर्ष क्रम में विकेट जल्दी गिरे, लेकिन वैभव सूर्यवंशी ने पारी को थामते हुए 61 गेंद पर 108 रन बनाए, जिसकी वजह से टीम सम्मानजनक स्कोर तक पहुंची। उनकी इस पारी में 7 चौके और 7 छक्के शामिल रहे, जो लगातार बढ़ते रन रेट को नियंत्रित करने में उपयोगी साबित हुए। वहीं अकाश राज ने 30 गेंदों पर 26 रन और आयुष लोहारुका ने 17 गेंदों पर 25 रन बनाकर प्रभावी योगदान दिया। टीम की पारी 176 पर थमी, जिसमें छह एक्स्ट्रा शामिल रहे।

 

महाराष्ट्र की गेंदबाजी आर. एस. हनगरगेकर ने चार ओवर में 35 रन देकर एक विकेट लिया। अर्शिन कुलकर्णी ने अपने चार ओवर में 39 रन देकर एक विकेट हासिल किया। विक्की ओस्तवाल ने सधी हुई गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में सिर्फ 26 रन देकर एक विकेट लिया, जो बिहार की रन गति को नियंत्रित करने में प्रभावी रहा। बाकि किसी भी गेंदबाज को नहीं मिली।

बिहार के गेंदबाजों को लक्ष्य का बचाव करते हुए शुरुआत में कुछ सफलता जरूर मिली, लेकिन महाराष्ट्र के कप्तान पृथ्वी शॉ ने तेजी से रन बनाते हुए टीम को सशक्त स्थिति में पहुंचा दिया। महाराष्ट्र ने अपनी दूसरी पारी में 182 रन बनाकर तीन विकेट शेष रहते मैच अपने नाम कर लिया। पृथ्वी शॉ ने 30 गेंदों पर 66 रन बनाकर मैच को महाराष्ट्र के पक्ष में मोड़ दिया। नीरज जोशी (24 गेंद पर 30), आर आर निकम (16 गेंद पर 27) और एन एस नाइक (13 गेंद पर 22) ने बीच के ओवरों में प्रभावी बल्लेबाजी की।

 

बिहार की ओर से एमडी इज़हार ने चार ओवर में एक मेडन 22 रन देकर दो विकेट लिए और एस गनी ने भी दो विकेट लेकर मैच को वापसी की दिशा में मोड़ने की कोशिश की। साकिब हुसैन, सुराज कश्यप और खालिद ने एक-एक विकेट हासिल किया, लेकिन लगातार रन गति को रोक पाना मुश्किल साबित हुआ।

 

यह मुकाबला बिहार के लिए मिश्रित अनुभव लेकर आया, जिसमें बल्लेबाजी ने प्रभावी प्रदर्शन किया, जबकि गेंदबाजी में निरंतरता की कमी परिणाम को प्रभावित कर गई। वैभव सूर्यवंशी का 58 गेंद पर शतक लगाना टीम के लिए महत्वपूर्ण रहा और आने वाले मैचों में बिहार टीम निश्चित रूप से इससे प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगा।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment