कूच बिहार ट्रॉफी: मध्यप्रदेश ने बिहार को हराया
पटना : कूच बिहार ट्रॉफी के अंतर्गत खेले गए चार दिवसीय मैच में बिहार टीम ने संघर्षपूर्ण प्रदर्शन किया, लेकिन मध्यप्रदेश ने पहली पारी में बढ़त लेने के बाद दूसरी पारी में लक्ष्य को आसानी से हासिल करते हुए मुकाबले को नौ विकेट से अपने नाम किया। बड़े स्कोर नहीं बनने के कारण यह मुकाबला दो दिन ही चल पाया।

बिहार की पहली पारी: बिहार टीम ने पहली पारी में 41.2 ओवर में 130 रन बनाए। शीर्ष क्रम दबाव में रहा, हालांकि यश प्रताप ने धैर्यपूर्ण 60 रन (66 गेंद, 7 चौके, 4 छक्के) बनाकर पारी को संभालने की कोशिश की। बिहार के अन्य प्रमुख स्कोर: मोहित कुमार 14, प्रीतम राज 11

मध्यप्रदेश की गेंदबाजी: मनल चौहान 17 ओवर 4 मेडन 52 रन 4 विकेट, यशबर्धन सिंह चौहान 16 ओवर 7 मेडन 31 रन 3 विकेट, गिर्राज शर्मा 3.2 ओवर 15 रन 2 विकेट, युवराज सिंह कांग 1 विकेट।
मध्यप्रदेश की पहली पारी: मध्यप्रदेश ने 52.1 ओवर में 170 रन बनाए। मध्यप्रदेश के प्रमुख बल्लेबाज: मनल चौहान 41, हर्षित यादव 40, युवराज सिंह कांग 19
बिहार की गेंदबाजी: योगेश्वर कुमार 22.1 ओवर 1 मेडन 63 रन 5 विकेट, सत्यम कुमार 11 ओवर 2 मेडन 29 रन 3 विकेट, यश प्रताप 9 ओवर 1 मेडन 22 रन 2 विकेट,मोहित कुमार 6 ओवर 1 मेडन 18 रन।
बिहार की दूसरी पारी: दूसरी पारी में बिहार 31.5 ओवर में 77 रन पर सिमट गई। नियमित अंतरालों पर गिरते विकेटों ने टीम को आगे बढ़ने नहीं दिया। दीपेश गुप्ता 17, यश प्रताप 15, मोहित कुमार नाबाद 15
मध्यप्रदेश की गेंदबाजी: यशबर्धन सिंह चौहान 15.5 ओवर 2 मेडन 46 रन 8 विकेट, मनल चौहान 1 विकेट, गिर्राज शर्मा 1 विकेट। मध्यप्रदेश की दूसरी पारी: लक्ष्य 38 रन था, जिसे मध्यप्रदेश ने 39 रन बनाकर नौ विकेट शेष रहते हासिल कर लिया।
बिहार की गेंदबाजी: यश प्रताप 1 ओवर 9 रन 1 विकेट, सत्यम कुमार 2 ओवर 8 रन, योगेश्वर कुमार 2 ओवर 12 रन, मोहित कुमार 1 ओवर 6 रन।
इस मैच में बिहार के गेंदबाजों ने दोनों पारियों में नियंत्रित और प्रभावी प्रदर्शन किया। विशेष रूप से योगेश्वर कुमार और सत्यम कुमार की गेंदबाजी उल्लेखनीय रही। बल्लेबाजी विभाग को मजबूती देने की आवश्यकता है, ताकि गेंदबाजों द्वारा बनाए गए संतुलन का बेहतर उपयोग किया जा सके। टीम आगामी मुकाबलों में इन अनुभवों के आधार पर बेहतर योजना के साथ उतरने का प्रयास करेगी।



Post Comment