बसावन पार्क क्रिकेट अकैडमी के दो खिलाड़ी ओम प्रकाश और पुष्कर सिंह का चयन अंडर -17 टीम मे
पटना : बसावन पार्क क्रिकेट अकैडमी पटना के दो प्रतिभाशाली खिलाड़ी ओम प्रकाश और पुष्कर सिंह का चयन बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, खेल विभाग द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय (अंतर-प्रमंडल) विद्यालय U-17 क्रिकेट प्रतियोगिता 2025–26 के लिए किया गया है। यह चयन खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन और निरंतर मेहनत का परिणाम है।
इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर अकैडमी के
हेड कोच – रंजीत भट्टाचार्य,
जूनियर कोच – अजीत सिंह,
तथा अकैडमी के सभी खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों ने दोनों चयनित खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी हैं।



Post Comment