Loading Now
×

अररिया जिला अंडर -16 क्रिकेट लीग मे डी.सी.ए. (DCA U-16) विजयी

अररिया : स्थानीय नेताजी सुभाष स्टेडियम में खेले गए कांसम ट्राफी जिला क्रिकेट लीग अंडर-16 मुकाबले में डी.सी.ए. (DCA U-16) ने एफ.सी.ए. (FCA U-16) को 8 विकेट से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। टॉस जीतकर डी.सी.ए. ने पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया, जो पूरी तरह सही साबित हुआ।

पहले बल्लेबाज़ी करते हुए एफ.सी.ए. की टीम 20 ओवर में 95 रन ही बना सकी। टीम की ओर से कृष्ण आर्यन ने सर्वाधिक 15 रन बनाए, जबकि शुभम् बिराजी ने 14 रन का योगदान दिया। डी.सी.ए. की ओर से गेंदबाज़ी में शानदार प्रदर्शन करते हुए यक्षेंद्र ने कसी हुई गेंदबाज़ी की और 3 हसन रजा ने 2 विकेट झटके।

लक्ष्य का पीछा करते हुए डी.सी.ए. की टीम ने मात्र 8 विकेट शेष रहते हुए आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। बल्लेबाज़ी में राहुल सिद्धार्थ ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए 37 रन, जबकि शदमान ने 24 रन की उपयोगी पारी खेली और टीम को जीत दिलाई।

अपने हरफनमौला प्रदर्शन के लिए शादमान को ‘मैन ऑफ द मैच’ घोषित किया गया। मैच के बाद आयोजकों और दर्शकों ने खिलाड़ियों के खेल की सराहना की और विजेता टीम को बधाई।अंपायर – अनामी शंकर  – अशोक मिश्रा, स्कोरर – पंकज

इस अवसर पर मैच में उपस्थित जिला संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य राजेंद्र प्रसाद यादव (सचिव), ओम प्रकाश जायसवाल रविशंकर दास, आनंद मोहन सिन्हा अश्वनी ,उज्ज्वल, सरवन,अमित सेनगुप्ता एवं ग्राउंड्समैन राजेश।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment