वेस्ट चम्पारण जिला क्रिकेट लीग का शुभांरम्भ 4 जनवरी से
पश्चिम चंपारण : जिला क्रिकेट संघ के कार्यकारिणी की बैठक आज दिनांक 14/12/2025 को संघ के कार्यालय में उपाध्यक्ष श्रीराहुल कुमार यादव की अध्यक्षता में हुई जिसमें पिछले बैठक की संतुष्टि की गई।
साथ ही पश्चिम चंपारण जिला क्रिकेट सीनियर डिवीजन लीग हेतु 20 टीमों को रखा गया।लीग मैच 4 जनवरी से कराने पर सहमति बनी।मैच 3 ग्राउंड पर होंगे अभिमन्यु क्रिकेट क्लब मोर्नक क्रिकेट क्लब अरुण क्लब बगहाप्रस्ताव संख्या 3 में पश्चिम चंपारण जिला क्रिकेट संघ के द्वारा चयन समिति का गठन किया गया।चयन समिति में अभिजीत बनर्जी अनिल कुमार और चंद्रप्रकाश विद्यार्थी को रखा गया।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे उपाध्यक्ष महोदय की सहमति से चौथा प्रस्ताव लिया गया। चौथे प्रस्ताव में पश्चिम चंपारण जिला पदाधिकारी महोदय से जिले में क्रिकेट ग्राउंड हेतु प्रस्ताव बनाकर देने के लिए सचिव श्री राजकुमार को अधिकृत किया गया तत्पश्चात अध्यक्षता कर रहे उपाध्यक्ष श्री राहुल कुमार यादव ने धन्यवाद ज्ञापन बैठक की समाप्ति की घोषणा की



Post Comment