आमंत्रण कप सीनियर बॉल बैडमिंटन 16 को
पटना : बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में आमंत्रण कप एकदिवसीय सीनियर बॉल बैडमिंटन प्रातियोगिता ( पुरूष व महिला ) का आयोजन 16 दिसंबर को एम.एस.एम.समता कॉलेज जंदाहा ( वैशाली ) में किया जायेगा।

इस बात की जानकारी देते हुए बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर ने बताया कि प्रातियोगिता को सफल बनाने हेतु आयोजन समिति के अध्यक्ष मोहम्मद फैसल अहमद,आयोजन सचिव मोहम्मद सलमान अहमद,सदस्य सद्दाम हुसैन,मोहम्मद सरफराज,राजकिशोर कुमार,उत्तम ठाकुर,रणजीत पंडित,सुबोध पासवान,चंदन झा,बबलू कुमार,राजा बिहारी,डॉ.अनिल कुमार सिन्हा,राकेश कुमार राम,राकेश कुमार के देखरेख में तैयारी जोर शोर से की जा रही है।

एकदिवसीय बॉल बैडमिंटन प्रातियोगिता में बेगूसराय,समस्तीपुर व मेजबान वैशाली की पुरुष व महिला टीमें भाग लेंगी।



Post Comment