बीपीएल के ट्रॉफी सह खिलाड़ी का जर्सी का हुआ अनावरण,आगाज 27 दिसम्बर
बेगूसराय : बेगूसराय के गांधी स्टेडियम के अटल भवन में बेगूसराय प्रीमियर लीग सीजन 9 का ट्रॉफी सह खिलाड़ी के जर्सी का अनावरण किया गया। जिसमें बीपीएल में भाग लेने वाले कुल 8 टीमों के कप्तान शामिल थे।

बीपीएल ट्रॉफी सह खिलाड़ी के जर्सी का अनावरण बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश,आयोजन समिति के सदस्य सुमित सन्नी, निराला कुमार और बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के मीडिया प्रभारी विवेक कुमार सुमन कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
इस मौके पर बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश ने कहा इस बीपीएल मे कुल 8 टीम हिस्सा ले रही है और हमारा लक्ष्य है कि बेगूसराय में प्रत्येक जिला की तरह यहां भी एक शानदार क्रिकेट का आयोजन हो जिसके लिए हम आयोजन समिति के लोग इस पर कार्य कर रहे है सारे मुकाबला सफेद गेंद से और रंगीन जर्सी में खेले जाएंगे साथ ही साथ इस टूर्नामेंट में बेगूसराय के कई सितारे सहित वरिष्ठ क्रिकेटर भी शामिल होंगे।

इस टूर्नामेंट में विजेता और उप विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ-साथ नगद राशि भी दिया जाएगा साथ ही साथ प्रत्येक मैच के मैन ऑफ द मैच बनने वाले खिलाड़ियों को भी ट्रॉफी और नगद राशि से नवाजा जाएगा। वही इस अवसर पर बेगूसराय प्रीमियर लीग आयोजन समिति के सदस्य सुमित सन्नी ने कहा बेगूसराय में क्रिकेट का एक खुशनुमा माहौल है इसलिए हम लोग इस फटाफट क्रिकेट का आयोजन कर रहे हैं ताकि दर्शकों का इसका भरपूर आनंद मिल सके।
बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के मीडिया प्रभारी विवेक कुमार ने कहा प्रत्येक मैच 21-21 ओवर के खेले जाएंगे और हर एक दिन एक मैच का आयोजन किया जाएगा। बेगूसराय प्रीमियर लीग में टीम इस प्रकार है।
1. बरौनी सुपर किंग्स
2 .बेगूसराय चैलेंजर्स
3. बलिया बलास्टर्स
4. तेघरा टाइटन्स
5. किंग्स इलेवन बेगुसराय
6. अशोक अचीवर्स
7. नौला नाइट राइडर्स
8. मटिहानी सनराइजर्स।



Post Comment