Loading Now
×

कैमूर जिला जुनियर क्रिकेट लीग का आगाज,विजन सी ए विजयी  

कैमूर:  जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित व द मॉडर्न स्कूल द्वारा प्रायोजित कक्रिकेटर नितिश पटेल स्मृति जुनियर क्रिकेट लीग का उद्घाटन मैच जगजीवन स्टेडियम,भभुआ में कैमूर क्रिकेट एकेडमी और विजन क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया जिसमें विजन क्रिकेट एकेडमी ने कैमूर क्रिकेट एकेडमी को आसान मुकाबले में 10 विकेट से हरा दिया.

सुबह कैमूर सी. ए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया लेकिन विजन के तेज गेंदबाज प्रियांशु राज के शानदार गेंदबाजी के सामने पहले बल्लेबाजी करते हुए कैमूर सीए की टीम 23.1 ओवरों में सभी विकेट खोकर मात्र 95 रन पर सिमट गई जिसमें प्रदीप कुमार ने 25 रन, भव्या तिवारी ने 18 और कप्तान सूरज कुमार ने 17 रन की पारी खेली । विजन सीए की ओर से प्रियांशु राज ने 15 रन पर शानदार 5 विकेट झटके इसके अलावा अंकित चौबे व अनमोल ने 2-2 विकेट प्राप्त किए।

कैमूर सीए की 95 रनों के छोटे लक्ष्य को लेकर बल्लेबाजी के लिए उतरी विजन की टीम 10.3 ओवर में बिना विकेट खोए 98 रन बना कर मैच अपने पक्ष में कर लिया। जिसमें सिद्धार्थ कुमार ने नाबाद 49 रन और अनमोल कुमार ने नाबाद 33 रन बनाए विजन सीए के प्रियांशु राज को शानदार गेंदबाजी के लिए मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी की ट्रॉफी संघ के संयुक्त सचिव मोहम्मद आजाद खान ने प्रदान किया । मैच में अंपायरिंग अनुभव सिंह व अंशू कुमार तथा स्कोरिंग सौरव ने किया।

सुबह उद्घाटन सत्र के पहले संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि जिले के होनहार खिलाड़ी नितिश पटेल के असामयिक निधन के कारण इस बार जिला लीग का उद्घाटन बेहद सादगी पुर्ण किया जा रहा है और नितिश पटेल को संघ द्वारा श्रद्धांजलि स्वरूप इस बार का जिला लीग दिवंगत के स्मृति में आयोजित किया जा रहा।

रविवार को महाराणा प्रताप कॉलेज, मोहनियां के मैदान में विनर क्रिकेट क्लब का मुकाबला रॉयल क्रिकेट क्लब के बीच होगा।

Post Comment