सीनियर टी-20 टूर्नामेंट:-बिहार और असम का मैच बारिश के कारण रद्द
Khelbihar.com
पटना. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआइ) द्वारा आयोजित महिला सीनियर टी-20 टूर्नामेंट में बिहार और असम के बीच होनेवाला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया.
आंध्रप्रदेश के गुंटूर के आरवीआर व जेसी कॉलेज ग्राउंड पर रविवार की सुबह टॉस होने के बाद शुरू हुई बारिश शाम तक होती रही, जिससे बिना एक भी गेंद फेंके मैच रद्द कर दिया गया और दोनों टीमों के बीच अंक बांट दिये गये. बिहार का अगला मुकाबला सोमवार को झारखंड से होगा.
Share this content:



Post Comment