Loading Now
×

कैमूर जिला जुनियर क्रिकेट लीग:फाइटर ने कुदरा को और भारतीय ने रॉयल को हराया।

  • फाइटर ने कुदरा को और भारतीय ने रॉयल को हराया।
  • प्लेयर ऑफ द मैच जे पी और देवेंद्र की घातक गेंदबाजी अभिषेक, रोहित, रंजीत का पचासा सानू भी चमके

कैमूर:  जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित व द मॉडर्न स्कूल द्वारा प्रायोजित क्रिकेटर नितिश पटेल स्मृति जुनियर क्रिकेट लीग का छठवां मैच जगजीवन स्टेडियम, भभुआ में ट्रॉफी फाइटर क्रिकेट क्लब और कुदरा क्रिकेट क्लब के बीच सम्पन्न हुआ जिसमें ट्रॉफी फाइटर सी सी ने कुदरा सी सी को एकतरफा मुकाबले में 188 रन के विशाल अंतर से हरा दिया।

सुबह ट्राफी फाइटर सी सी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया,उनका यह निर्णय सही साबित हुआ और 34.4 ओवरों में सभी विकेट खोकर 289 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया जिसमें अभिषेक ने 57 गेंद में 78 रन और रोहित कुमार ने 46 गेंद में 63 रन, उत्कर्ष पांडेय 26, रोहित 23,गोलू 16 और नितिन व मन्नी ने 13-13 रन का योगदान दिया कुदरा सी सी अमन अंसारी,अमित यादव,पार्थ, इरफान कुरैशी, अमित पाठक और अक्षय मंडल ने 1-1 विकेट प्राप्त किया।

ट्राफी फाइटर सी सी के 289 रन के विशाल लक्ष्य का पिछा करते हुए कुदरा सी सी की टीम 21.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 101 रन पर सिमट गई। जिसमें मृत्यंजय कुमार ने एकल संघर्ष करते हुए 46 रन की पारी खेली इसके अलावा अक्षय मंडल ने 14 रन बनाए शेष बल्लेबाज सानू व जे पी के सामने दहाई रन के लिए भी तरस गये। ट्रॉफी फाइटर की ओर से जे पी पाल ने 17 रन और सानू दुलारे ने 25 रन देकर 4-4 विकेट झटके इसके अलावा अफजल ने 1 विकेट प्राप्त किए।

प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार ट्राफी फाइटर सी सी के जे पी पाल को सब इंस्पेक्टर अनिल दास ने प्रदान किया, मैच में अंपायरिंग अंशु कुमार व आशिफ अहमद और स्कोरिंग सौरव कुमार ने किया।

दुसरी तरफ महाराणा प्रताप कॉलेज स्टेडियम, मोहनियां में रॉयल क्रिकेट क्लब और भारतीय दीव क्रिकेट एकेडमी, मोहनियां के बीच सातवां मैच खेला गया जिसमें भारतीय दीव क्रिकेट एकेडमी ने रॉयल क्रिकेट क्लब को आसान मुकाबले में 6 विकेट से हरा दिया, सुबह रॉयल सी. सी. ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 31.4 ओवरों में 189 रन का सम्मानजनक स्कोर बनाई जिसमें विराट ने 38,भोलू पांडेय ने 37, आर्यन रघुवंशी ने 28,सौरव ने 16 , अमितेश सिंह ने 14 और प्रियांशु ने 10 रन बनाए भारतीय दीव सी सी की ओर से देवेंद्र कुमार ने शानदार 28 रन पर 4 व हर्ष सिंह 32 रन पर 3 विकेट और आदर्श , आदित्य व प्रदीप ने 1-1 विकेट प्राप्त किया।

रॉयल सी सी की टीम की 189 रनों के सम्मानजनक लक्ष्य को लेकर बल्लेबाजी के लिए उतरी भारतीय दीव की टीम 25.1 ओवर में 4 विकेट पर 193 रन बना कर आसानी से मैच अपने पक्ष में कर लिया। जिसमें रंजीत कुमार ने 71 गेंद में 76 रन बनाए इसके अलावा सूर्या ने 37 रन, विवेक कुमार ने नाबाद 36 और विशाल यादव ने 17 रन बनाए। रॉयल की ओर से पियुष कुमार ने 2 और गिरीश गिरी व प्रियांशु ने 1-1 विकेट प्राप्त किए। भारतीय दीव सी सी के देवेंद्र को 4 विकेट के लिए प्लेयर ऑफ द मैच की ट्रॉफी जिला टूर्नामेंट कमिटी के सदस्य रविशंकर वर्मा ने प्रदान किया ।

मैच में अंपायरिंग पुनित कुमार व अजय कुमार सिंह तथा स्कोरिंग विजय सिंह ने किया। मैच के दौरान संघ के पुर्व उपाध्यक्ष संजय सिंह प्रेमी व खिलाड़ी प्रतिनिधि प्रशांत सिंह समेत कई अन्य खिलाड़ी व दर्शक मौजूद रहे।

गुरुवार को महाराणा प्रताप कॉलेज, मोहनियां के स्टेडियम में भारतीय दीव क्रिकेट क्लब का मुकाबला साईं भारती क्रिकेट क्लब और जगजीवन स्टेडियम,भभुआ में ट्रॉफी फाइटर क्रिकेट क्लब का मुकाबला विजन क्रिकेट क्लब के बीच होगा।

Post Comment