Loading Now
×

कैमूर जिला जुनियर क्रिकेट लीग :विजन ने कैमूर और स्टार ने साईं भारती को हराया। 

कैमूर : जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित व द मॉडर्न स्कूल द्वारा प्रायोजित क्रिकेटर नितिश पटेल स्मृति जुनियर क्रिकेट लीग का दसवां मैच जगजीवन स्टेडियम, भभुआ में कैमूर क्रिकेट एकेडमी और विजन क्रिकेट क्लब के बीच सम्पन्न हुआ जिसमें विज़न सी सी ने कैमूर सी ए को 9 विकेट के अंतर से हरा दिया।

सुबह कैमूर सी ए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया,उनका यह निर्णय गलत साबित हुआ और विजन सी सी के गेंदबाजों के सटीक गेंदबाजी के समक्ष 19 ओवरों में सभी विकेट खोकर मात्र 78 रन पर सिमट गई जिसमें सिर्फ इशान मिश्रा एकल संघर्ष करते हुए 41 गेंद में 36 रन बनाए शेष बल्लेबाज दहाई की रन संख्या भी पार नहीं कर सके विजन सी सी के और से सुमंत पटेल ने मात्र 8 रन खर्च करके शानदार 4 विकेट और रित्विक भारद्वाज और कृष कुमार ने 3-3 विकेट प्राप्त किये।

कैमूर सी ए के 78 रनों के आसान लक्ष्य का पिछा करते हुए विजन सी सी की टीम मात्र 9 ओवर में 1 विकेट खोकर 79 रन बनाकर प्राप्त कर लिया जिसमें अंशू आर्या ने 30 गेंद में 42 रन और अयान सिंह ने नाबाद 15 रन बनाए कैमूर सी ए की ओर से अभिषेक ने एकमात्र विकेट प्राप्त किया।प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार विजन सी सी के रित्विक भारद्वाज को संघ के सचिव अजय कुमार सिंह ने प्रदान किया, मैच में अंपायरिंग अभिमन्यु यादव व आशिफ अहमद और स्कोरिंग अनुभव सिंह ने किया।

दुसरी तरफ महाराणा प्रताप कॉलेज स्टेडियम, मोहनियां में साईं भारती क्रिकेट क्लब, मोहनियां और स्टार क्रिकेट क्लब,देवहलिया के बीच ग्यारहवां मैच खेला गया जिसमें स्टार क्रिकेट क्लब ने साईं भारती क्रिकेट क्लब को आसान मुकाबले में 146 रन से हरा दिया, सुबह स्टार सी. सी. ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवरों में 5 विकेट गंवाकर 228 रन का विशाल स्कोर बनाया जिसमें लाली आर्यन ने 55 गेंदों पर 71 और दिपांशु ने भी 57 गेंद में 66 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली इन दोनों के अलावा सत्यम बिंद ने 29 और तेजस मिश्रा ने 13 रन बनाए, साईं भारती की ओर से विजय कुमार,निहाल गुप्ता और पियुष कुमार ने 1-1 विकेट झटके स्टार सी सी की टीम के 228 रनों के विशाल लक्ष्य को लेकर बल्लेबाजी के लिए उतरी साईं भारती की टीम 25 ओवर में सभी विकेट खोकर 82 रन ही बना सकी। जिसमें उत्कर्ष राय ने 13 रन और विजय कुमार ने 11 रन बनाए, स्टार सी सी के तैफ अली 30, कार्तिक सिंघानिया 9 और तेजस मिश्रा ने बिना रन दिए 3-3 विकेट प्राप्त किए जबकि दानिश ने 1 विकेट झटके, स्टार सी सी के लाली आर्यन को प्लेयर ऑफ द मैच की ट्रॉफी जिला टूर्नामेंट कमिटी के सदस्य श्याम सुंदर जायसवाल ने प्रदान किया । मैच में अंपायरिंग रविशंकर वर्मा व शेषनाथ तथा स्कोरिंग विजय सिंह ने किया। मैच के दौरान संघ के पुर्व उपाध्यक्ष संजय सिंह प्रेमी व क्लब प्रतिनिधि विशेष श्रीवास्तव समेत कई अन्य खिलाड़ी व दर्शक मौजूद रहे।

 

शनिवार को महाराणा प्रताप कॉलेज, मोहनियां के स्टेडियम में मेंटोर क्रिकेट एकेडमी का मुकाबला कुदरा क्रिकेट एकेडमी से और जगजीवन स्टेडियम,भभुआ में कैमूर युथ क्रिकेट क्लब का मुकाबला विजन युथ क्रिकेट क्लब के बीच होगा।

Post Comment