Loading Now
×

रोहतास जिला क्रिकेट लीग में करोली सरकार ने माँ काली सीसी को 07 रन से हराया

रोहतास : सासाराम के s.p.jain college के ग्राउंड मे रोहतास जिला क्रिकेट संघ के तत्वधान में सुनील ज्वाला जिला क्रिकेट लीग छठवा मैच माँ काली क्रिकेट क्लब और करोली सरकार के बीच खेला गया। टॉस जीत जीतकर करोली सरकार ने पहले बल्लेबाज़ी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी करोली सरकार की टीम ने निर्धारित 30 ओवर खेलकर 10 विकेट खोकर 106 रन का स्कोर खड़ा किया।

IMG-20260501-WA0009 रोहतास जिला क्रिकेट लीग में करोली सरकार ने माँ काली सीसी को 07 रन से हराया

करोली सरकार की तरफ से कनिष्क ने 20,और आयुष ने 19 रन की पारी खेली।माँ काली क्रिकेट क्लब की तरफ से वारिश ने 5 ओवर में 10 रन देकर 5 विकेट लिया।

दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी माँ काली क्रिकेट क्लब की टीम ने 106 रन का पीछा करते हुए 20 ओवर में 99 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। माँ काली क्रिकेट क्लब की तरफ से सबसे ज़्यादा सचिन ने 24 रन का योगदान दिया । करोली सरकार की तरफ से दिब्यम ने 3 और शबी,बलप्रीत आयुष्मान ने 2-2 विकेट लिए।

IMG-20260324-WA0012 रोहतास जिला क्रिकेट लीग में करोली सरकार ने माँ काली सीसी को 07 रन से हराया

इस तरह करोली सरकार ने माँ काली क्रिकेट क्लब को 07 रन से हराकर लीग में पहली जीत दर्ज की। इस मैच के मैन ऑफ द मैच करोली सरकार के खिलाड़ी दिव्यम को उनके बढ़िया बॉलिंग के लिए दिया गया। इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ के सचिव सरोज कुमार उर्फ मंटू यादव, संघ के कोषाध्यक्ष रोहन कुमार मिश्रा, जिला क्रिकेट संघ के सिलेक्टर अर्जुन कुमार,संतोष कुमार,इमरान करीम, शिवम् कुमार , संजू बाबा, मौजूद रहे। शैलेश कुमार, साधन कुमार ,विकाश कुमार आनंद कुमार , आदि मौजूद थे अंपायर की भूमिका में मृत्युंजय कुमार एवं राकेश कुमार ने निभाई एवं स्कोरर की भूमिका कुंदन कुमार का भूमिका मे का बहुत बड़ा योगदान रहा।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
11 + 6 = ?