रोहतास जिला क्रिकेट लीग में नोखा इलेवन ने दुर्गा सीसी को 4 विकेट से हराकर लीग में पहली जीत दर्ज की।
रोहतास : सासाराम के s.p.jain college के ग्राउंड मे रोहतास जिला क्रिकेट संघ के तत्वधान में सुनील ज्वाला जिला क्रिकेट लीग का सातवाँ मैच दुर्गा क्रिकेट क्लब और नोखा इलेवन के बीच खेला गया।

टॉस जीतकर दुर्गा क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाज़ी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी दुर्गा क्रिकेट क्लब की टीम ने निर्धारित 30 ओवर के मैच में 23.5 ओवर खेलकर 104 रन पर ऑलआउट हो गई। दुर्गा क्रिकेट क्लब की तरफ से ईष्वर हरि शरण ने 21,और सत्यम,करण ने 12-12 रन की पारी खेली। नोखा इलेवन की तरफ से प्रवल रंजन ने 4.5 ओवर में 11 रन देकर 3 विकेट , अंकित ने 2, और अभिषेक ,दिव्यांशु,प्रीतम ने 1-1 विकेट लिए।

दूसरी पारी में लक्ष्य का पीछा करने उतरी नोखा इलेवन की टीम ने 17 ओवर में ही 104 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। नोखा इलेवन की तरफ से सबसे ज़्यादा दिव्यांशु ने 38 रन , पीयूष ने 21 , विवेक ने 17 का योगदान दिया । दुर्गा क्रिकेट क्लब की तरफ से युवराज धर्मेन्द्र सिंह ने 4 और बिट्टू , ईश्वर ने 1-1 विकेट लिए। इस तरह नोखा इलेवन ने दुर्गा क्रिकेट क्लब को 4 विकेट से हराकर लीग में पहली जीत दर्ज की।
इस मैच के मैन ऑफ द मैच नोखा इलेवन के खिलाड़ी दिव्यांशु को उनके बढ़िया ऑल-राउंडर परफॉर्मेंस के लिए दिया गया। इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ के सचिव सरोज कुमार उर्फ मंटू यादव, संघ के कोषाध्यक्ष रोहन कुमार मिश्रा, जिला क्रिकेट संघ के सिलेक्टर अर्जुन कुमार,संतोष कुमार,इमरान करीम, शिवम् कुमार , संजू बाबा, मौजूद रहे। शैलेश कुमार, साधन कुमार ,विकाश कुमार आनंद कुमार , आदि मौजूद थे अंपायर की भूमिका में मृत्युंजय कुमार एवं राकेश कुमार ने निभाई एवं स्कोरर की भूमिका कुंदन कुमार का भूमिका मे का बहुत बड़ा योगदान रहा।



Post Comment