रोहतास जिला क्रिकेट लीग में वांटेड सीसी ने नोखा सीसी को 130 रन से हराया।
रोहतास : जिला क्रिकेट संघ के तत्वधान में सुनील ज्वाला जिला क्रिकेट लीग का मैच वांटेड क्रिकेट और नोखा क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। टॉस जीत जीतकर वांटेड क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाज़ी करने का निर्णय लिया।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी वांटेड क्रिकेट क्लब् ने निर्धारित 30 ओवर के मैच 27.2 ओवर खेलकर 10 विकेट खोकर 196 रन का स्कोर खड़ा किया।वांटेड क्रिकेट क्लब की तरफ से प्रिंस ने 33,उत्तम ने 26, अनीश ने 28, शिवम आनंद ने 21 और करण ने 23 रन कीपारी खेली। नोखा क्रिकेट क्लब की तरफ से अभिराज ने 3, रोहित और हर्ष ने 2-2विकेट लिए।
दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी नोखा क्रिकेट क्लब की टीम 19.4 ओवर में 66 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। वांटेड क्रिकेट की तरफ से अंकित ने 3 , हर्षित, अनुराग , मुकेश ने 2-2 विकेट लिए। इस तरह वांटेड क्रिकेट क्लब ने नोखा क्रिकेट को 130 रन से हराकर लीग में जीत दर्ज की।

इस मैच के मैन ऑफ द मैच अंकित कुमार गुप्ता को दिया गया। इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ के सचिव सरोज कुमार उर्फ मंटू यादव, संघ के कोषाध्यक्ष रोहन कुमार मिश्रा, जिला क्रिकेट संघ के सिलेक्टर अर्जुन कुमार,संतोष कुमार,इमरान करीम, शिवम् कुमार , संजू बाबा, मौजूद रहे।
शैलेश कुमार, साधन कुमार ,विकाश कुमार आनंद कुमार , आदि मौजूद थे अंपायर की भूमिका में मृत्युंजय कुमार एवं राकेश कुमार ने निभाई एवं स्कोरर की भूमिका कुंदन कुमार का भूमिका मे का बहुत बड़ा योगदान रहा।



Post Comment