कैमूर जिला जुनियर क्रिकेट लीग में मेंटोर और साईं भारती की शानदार जीत
- प्लेयर ऑफ द मैच गौरव का शतकीय प्रहार और पियुष का करिश्माई पंजा
कैमूर : जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित व द मॉडर्न स्कूल द्वारा प्रायोजित क्रिकेटर नितिश पटेल स्मृति जुनियर क्रिकेट लीग का तेइसवां मैच जगजीवन स्टेडियम, भभुआ में मेंटोर क्रिकेट एकेडमी और कैमूर युथ क्रिकेट क्लब के बीच हुआ जिसमें मेंटोर सी ए ने कैमूर युथ सी सी को आसान मैच में 125 रन से हरा दिया।

सुबह मेंटोर सी ए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवरों में मात्र 3 विकेट के नुकसान पर 218 रन का विशाल स्कोर बनाने में सफल रही जिसमें गौरव ने शानदार शतक लगाते हुए मात्र 67 गेंद में नाबाद 107 रन बनाए इसके अलावा ओम यादव ने नाबाद 27 रन, लक्ष्य ने 22 रन और तन्मय श्रीवास्तव ने नाबाद 10 रन बनाए कैमूर युथ सी सी की ओर से रिशू ने 2 और आभास तिवारी ने 1 विकेट प्राप्त किये।
मेंटोर सी ए के 218 रन के लक्ष्य को लेकर बल्लेबाजी के लिए उतरी कैमूर युथ सी सी की टीम 17 ओवर में सभी विकेट खोकर मात्र 93 रन ही बना सकी जिसमें प्रियांशु ने 25 रन, पुनीत तिवारी ने 16 रन और सूर्य प्रकाश व आभास ने 10-10 रन बनाए मेंटोर सी ए की ओर से जयप्रकाश,तन्मय व गौरव ने 2-2 विकेट और राहुल व प्रियांशु 1-1 विकेट लेने में सफल रहे।

प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मेंटोर सी ए के गौरव कुमार को शानदार शतक के लिए सीनियर सलेक्शन कमिटी के सदस्य यशवंत सिंह ने प्रदान किया, मैच में अंपायरिंग अभिमन्यु सिंह व आर्यन पटेल और स्कोरिंग सौरव कुमार ने किया,इस दौरान संघ के सचिव अजय कुमार सिंह, वरीय खिलाड़ी रवि सिंह,टूर्नामेंट कमिटी के सदस्य योगेंद्र यादव सहित कई दर्शक मौजूद रहे।
महाराणा प्रताप कॉलेज स्टेडियम, मोहनियां
में विनर क्रिकेट क्लब और साईं भारती क्रिकेट क्लब के बीच चौबीसवां मैच खेला गया जिसमें साईं भारती क्रिकेट क्लब ने रॉयल क्रिकेट क्लब को नाटकीय मैच में 44 रन से हरा दिया,
सुबह साईं भारती सी. सी. ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 25.1 ओवरों में सभी विकेट गंवाकर 151 रन का स्कोर बनाई जिसमें अजीत यादव ने अर्धशतकीय पारी खेलते हुए 61 रन बनाए इसके अलावा ओम यादव ने 22 रन, पियुष ने 20 रन,राज तिवारी ने 13 और यश राय ने 12 रन की पारी खेली, रॉयल की ओर से आर्यन रघुवंशी ने शानदार 2 विकेट और प्रांजल शर्मा, गिरीश गिरी और भोलू पांडेय ने 2-2 विकेट झटके।
साईं भारती सी सी टीम के 151 रनों के स्कोर का पीछा करते हुए रॉयल सी सी की टीम एकतरफा जीत की तरफ बढ़ती नजर आ रही थी लेकिन पियुष की शानदार गेंदबाजी के समक्ष 22 ओवर में सभी विकेट खोकर 107 रन पर सिमट गई।जिसमें विराट ने 38 रन, भोलू पांडेय व अमितेश सिंह ने 22-22 रन बनाए साईं भारती के पियुष कुमार ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके वहीं अजीत ने 2 व विजय कुमार ने 1 विकेट प्राप्त किया।
साईं भारती सी सी के पियुष कुमार को शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच की ट्रॉफी जिला टूर्नामेंट कमिटी के सदस्य श्याम सुंदर जायसवाल ने प्रदान किया । मैच में अंपायरिंग अजय सिंह व शेषनाथ मौर्या तथा स्कोरिंग विजय सिंह ने किया। मैच के दौरान पुर्व उपाध्यक्ष संजय सिंह प्रेमी,टूर्नामेंट कमिटी के सदस्य रविशंकर वर्मा समाजसेवी उदय सिंह समेत कई अन्य खिलाड़ी व दर्शक मौजूद रहे।
रविवार को जगजीवन स्टेडियम, भभुआ में सब जुनियर क्रिकेट लीग का होने वाला मैच खराब मौसम के कारण स्थगित कर दिया गया है।एमपी कालेज स्टेडियम, मोहनियां में स्टार क्रिकेट क्लब का मुकाबला रॉयल क्रिकेट क्लब के बीच होगा।



Post Comment