कैमूर जिला जुनियर क्रिकेट लीग में विजन की आसान और युथ की रोमांचक जीत
कैमूर : जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित व द मॉडर्न स्कूल द्वारा प्रायोजित क्रिकेटर नितिश पटेल स्मृति जुनियर क्रिकेट लीग का छब्बीसवां मैच जगजीवन स्टेडियम, भभुआ में कुदरा क्रिकेट क्लब और विजन क्रिकेट क्लब के बीच हुआ जिसमें विजन सी सी ने कुदरा सी सी को आसान मैच में 86 रन से हरा दिया।

सुबह विजन सी सी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 247 रन का विशाल स्कोर खड़ा करने में सफल रही जिसमें अयान सिंह ने शानदार अर्धशतक लगाते हुए 79 गेंद में 84 रन बनाए इसके अलावा कप्तान अंशू आर्या ने 41 रन, आकाश साहनी ने मात्र 13 गेंद में 29 रन और आदित्य सिंह ने 23 रन बनाए जबकि अतिरिक्त रनों की संख्या 56 रही कुदरा सी सी की ओर से भास्कर और मृत्यंजय कुमार ने 2-2 विकेट प्राप्त किये।
विजन सी सी के 247 रनों के विशाल लक्ष्य को लेकर बल्लेबाजी के लिए उतरी कुदरा सी सी की टीम 30 ओवर में 9 विकेट खोकर 161 रन ही बना सकी जिसमें मृत्यंजय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 50 रन,अक्षय मंडल ने 31 रन,पार्थ ने 26 और बिट्टू शर्मा ने 15 रन बनाए विजन सी सी की ओर से कृष कुमार, सुमंत पटेल व अयान सिंह ने 2-2 विकेट और रित्विक भारद्वाज व आदित्य सिंह 1-1 विकेट लेने में सफल रहे।

प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार विजन सी सी के अयान सिंह को ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए वरीय खिलाड़ी वसीम अली ने प्रदान किया, मैच में अंपायरिंग आशिफ अहमद व सानू कुमार और स्कोरिंग सौरव कुमार ने किया,इस दौरान संघ के सचिव अजय कुमार सिंह, संयुक्त सचिव आजाद खान, जुनियर सलेक्शन कमिटी के सदस्य भानू प्रताप,वरीय खिलाड़ी रवि सिंह, सहित कई दर्शक मौजूद रहे।
महाराणा प्रताप कॉलेज स्टेडियम, मोहनियां
में विजन युथ क्रिकेट क्लब और आरबीएस क्रिकेट क्लब के बीच सत्ताईसवां मैच खेला गया जिसमें विजन युथ क्रिकेट क्लब ने आरबीएस क्रिकेट क्लब पर दो गेंद शेष रहते 2 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की,
सुबह विजन युथ सी. सी. ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया पहले बल्लेबाजी करते हुए आरबीएस सी सी की टीम 30 ओवरों में 6 विकेट खोकर 207 रन का सम्मानजनक स्कोर बनाई जिसमें आशिष कुमार ने 55 रन की अर्धशतकीय पारी खेली वहीं कप्तान आबिद अली ने 38 रन,डी पी सिंह ने नाबाद 24 रन,अनुज कुमार 23 रन और यथार्थ व गुंजन ने 21-21 रन बनाए, विजन युथ सी सी की ओर से वसीम अख्तर, इकबाल अहमद व अंकित 2-2 विकेट झटकने में कामयाब रहे।
आरबीएस सी सी टीम के 207 रनों के चुनौती पुर्ण स्कोर का पीछा करते हुए विजन युथ सी सी की टीम 8 विकेट खोकर मैच की अंतिम दो गेंद शेष रहते रोमांचक जीत हासिल कर पाने में सफल रही।जिसमें कृष ने मात्र 44 गेंद में 68 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली वहीं कप्तान वसीम अख्तर ने 29 गेंद में नाबाद 48 रन की मैच जिताऊ पारी खेली इन दोनों के अलावा मो.राशिद ने 25, अंकित ने 19 और संदीप ने 15 रन का योगदान अपनी टीम को दिया।
आरबीएस क्रिकेट क्लब की ओर से आशिफ व यथार्थ ने 2-2 विकेट और गोलू,सावन यादव, आबिद अली व डी.पी.सिंह ने 1-1 विकेट प्राप्त किया।विजन युथ सी सी के अंकित यादव को ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच की ट्रॉफी सीनियर सलेक्शन कमिटी के सदस्य अरुण चौबे ‘गुड्डू’ ने प्रदान किया । मैच में अंपायरिंग रविशंकर वर्मा व शेषनाथ मौर्या तथा स्कोरिंग विजय सिंह ने किया। मैच के दौरान पुर्व उपाध्यक्ष संजय सिंह प्रेमी, संघ के खिलाड़ी प्रतिनिधि प्रशांत सिंह समेत कई अन्य खिलाड़ी व दर्शक मौजूद रहे।
मंगलवार को जगजीवन स्टेडियम, भभुआ में आरबीएस क्रिकेट क्लब का मुकाबला कैमूर युथ क्रिकेट क्लब और एमपी कालेज स्टेडियम, मोहनियां में विजन युथ क्रिकेट क्लब का मुकाबला कुदरा क्रिकेट एकेडमी से होगा।



Post Comment