Loading Now
×

मधुबनी जिले में बिहार रूरल लीग की ट्रायल प्रक्रिया आज से शुरु

मधुबनी : बिहार क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित होने वाली बिहार रूरल लीग के लिए मधुबनी जिला क्रिकेट संघ ने चयन प्रक्रिया झंझारपुर के ललित कर्पूरी स्टेडियम शुरू कर दी जो 8 जनवरी तक होगी।

सचिव नवीन कुमार ने बताया कि आज चयन के प्रथम दिन मधुबनी जिला भर के 125 खिलाड़ियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।चयन प्रकिया को मधुबनी जिला क्रिकेट संघ द्वारा मनोनीत चयनकर्ताओं अर्जुन सिंह बिंदे (संयोजक),श्रवण कुमार झा, सुमन झा, विनोद दत्ता और रवि राजन ने बहुत ही बारीकी से एक एक खिलाड़ियों को ध्यान से देखा। ज्ञात हो बिहार रूरल लीग के लिये मधुबनी जिला में 16 टीम का गठन होना है।

मौके पर झंझारपुर के सचिव कैलाश चंद्र भंडारी, प्रवीण मिश्रा, लक्ष्मण, बाबुल, युक्ति नाथ झा सहित झंझारपुर क्रिकेट के बहुत सारे खेल प्रेमी मौजूद थे।कल सुबह पुनः 9 बजे से दूसरे दिन का चयन प्रक्रिया शुरू होगी।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment