कैमूर जिला जुनियर क्रिकेट लीग में आरबीएस और विजन युथ की शानदार जीत
कैमूर : जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित व द मॉडर्न स्कूल द्वारा प्रायोजित क्रिकेटर नितिश पटेल स्मृति जुनियर क्रिकेट लीग का अट्ठाईसवां मैच जगजीवन स्टेडियम, भभुआ में आरबीएस क्रिकेट क्लब और कैमूर युथ क्रिकेट क्लब के बीच हुआ।
जिसमें आरबीएस सी सी ने कैमूर युथ सी सी पर रनों के हिसाब से इस लीग की सबसे बड़ी 199 रनों जीत हासिल किया सुबह आरबीएस सी सी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 266 रन का विशाल स्कोर खड़ा करने में सफल रही जिसमें आबिद अली ने शानदार शतक लगाते हुए 66 गेंद में 114 रन बनाए इसके अलावा गुंजन कुमार ने 52 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली वहीं आशिष 22,रुद्र 18 और डी.पी.सिंह ने 11 रन बनाए कैमूर युथ सी सी की ओर से कप्तान विनीत 2 विकेट और शिवम,सोनू व रिषू ने 1-1 प्राप्त किये।

आरबीएस सी सी के 266 रनों के विशाल लक्ष्य को लेकर बल्लेबाजी के लिए उतरी कैमूर युथ सी सी की टीम 14.1 ओवर में सभी विकेट खोकर मात्र 67 रन पर सिमट गई जिसमें शिवम ने 12 और आर्यन ने 11 रन बनाए आरबीएस सी सी की ओर से आबिद अली ने बल्ले के बाद गेंद से भी कमाल करते हुए 3 विकेट चटकाए डी पी सिंह व यथार्थ ने 2-2 विकेट और अमरजीत 1 विकेट लेने में सफल रहे।

प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार आरबीएस सी सी के आबिद अली को ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए वरीय खिलाड़ी वसीम अली ने प्रदान किया, मैच में अंपायरिंग आशिफ अहमद व अंशू आर्या और स्कोरिंग सौरव कुमार ने किया,इस दौरान संघ के सचिव अजय कुमार सिंह, संयुक्त सचिव आजाद खान कई दर्शक मौजूद रहे।
महाराणा प्रताप कॉलेज स्टेडियम, मोहनियां
में विजन युथ क्रिकेट क्लब और कुदरा क्रिकेट एकेडमी के बीच उन्तीसवां मैच खेला गया जिसमें विजन युथ क्रिकेट क्लब ने कुदरा क्रिकेट एकेडमी पर 6 विकेट से जीत दर्ज की, सुबह विजन युथ सी. सी. ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए कुदरा सी ए की टीम 27.4 ओवरों में सभी विकेट खोकर 120 रन पर सिमट गई जिसमें आयुष कुमार ने 43 रन, अभिजीत आनंद 21 रन, अनिल यदुवंशी 15 रन और सनम राज ने 11 रन बनाए, विजन युथ सी सी की ओर से सुधांशु रंजन ने शानदार 4 विकेट झटके वहीं कप्तान वसीम अख्तर ने 3, इकबाल अहमद 2 और अंकित 1 विकेट झटकने में कामयाब रहे।
कुदरा सी ए टीम के 120 रनों के आसान स्कोर का पीछा करते हुए विजन युथ सी सी की टीम 18.4 ओवर में 4 विकेट खोकर जीत हासिल कर पाने में सफल रही।जिसमें अंकित कुमार ने मात्र 44 गेंद में नाबाद 71 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली वहीं मनीष ने नाबाद 18 रन और राशिद ने 14 रन का योगदान अपनी टीम को दिया। कुदरा क्रिकेट एकेडमी की ओर से सूर्यभान यादव ने शानदार 3 विकेट और सनम ने 1 विकेट प्राप्त किया।
विजन युथ सी सी के सुधांशु रंजन को शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच की ट्रॉफी पुर्व उपाध्यक्ष संजय सिंह प्रेमी ने प्रदान किया । मैच में अंपायरिंग रविशंकर वर्मा व शेषनाथ मौर्या तथा स्कोरिंग विजय सिंह ने किया। मैच के दौरान पुर्व संघ के खिलाड़ी प्रतिनिधि प्रशांत सिंह समेत कई अन्य खिलाड़ी व दर्शक मौजूद रहे।
बुधवार को जगजीवन स्टेडियम, भभुआ में मेंटोर क्रिकेट एकेडमी का मुकाबला विजन युथ क्रिकेट क्लब से और एमपी कालेज स्टेडियम, मोहनियां में कैमूर क्रिकेट एकेडमी का मुकाबला कुदरा क्रिकेट क्लब से होगा।



Post Comment