Loading Now
×

कैमूर जिला जुनियर क्रिकेट लीग में मेंटोर की जु.कुदरा पर शानदार जीत 

कैमूर : जिला क्रिकेट संघ द्वारा और द मॉडर्न स्कूल के बैनर तले क्रिकेटर नितिश पटेल के स्मृति में आयोजित कैमूर जिला जुनियर क्रिकेट लीग में जुनियर कुदरा क्रिकेट क्लब और मेंटोर क्रिकेट एकेडमी के बीच तैतिसवां मैच हुआ जिसमें मेंटोर सी ए ने जुनियर कुदरा सी सी को 139 रनों के विशाल अंतर से पराजित किया।

सुबह मेंटोर सी ए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में मात्र 1 विकेट खोकर 268 रन बनाए जिसमें रिषिकेश ने मात्र 89 गेंदों में 132 रन की नाबाद शानदार शतकीय पारी खेली दुसरी तरफ गौरव गंभीर ने भी आऊट होने से पहले 61 गेंद में 98 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली जु.कुदरा सी सी की ओर से कप्तान अनिकेत कुमार ने 1 विकेट प्राप्त किया

मेंटोर सी ए के 268 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य को लेकर बल्लेबाजी के लिए उतरी जु.कुदरा सी सी की टीम पुरा ओवर खेलकर 7 विकेट के नुकसान पर 129 रन ही बना सकी जिसमें कप्तान अनिकेत कुमार ने 46 रन,सौरव कुमार ने 23 रन,यशेंद्र पांडेय ने 19 रन और रोहित भारद्वाज ने 13 रन बनाकर कुछ संघर्ष किया मेंटोर सी ए की ओर से ओम यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट,तन्मय श्रीवास्तव व गौरव गंभीर ने 1-1 विकेट प्राप्त करने में सफल रहे।

प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार संयुक्त रूप से मेंटोर सी ए के रिषिकेश को बेहतरीन बल्लेबाजी और ओम यादव को शानदार गेंदबाजी के लिए जिला टूर्नामेंट कमिटी के सदस्य योगेंद्र यादव ने प्रदान किया, मैच में अंपायरिंग अंशू आर्या व आदर्श पटेल और स्कोरिंग सौरव कुमार ने किया,इस दौरान संघ के सचिव अजय कुमार सिंह, टूर्नामेंट कमिटी के सदस्य यशवंत सिंह सहित कई दर्शक मौजूद रहे।

रविवार को जगजीवन स्टेडियम भभुआ में सब-जुनियर क्रिकेट लीग में जु.ट्रॉफी फाइटर क्रिकेट क्लब का मुकाबला जु.कैमूर क्रिकेट क्लब से होगा।

Post Comment