Loading Now
×

बेगूसराय सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग के लिए खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन 16 जनवरी से

बेगूसराय:  जिला क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित होने वाला बेगूसराय सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग 2025- 26 का बेगूसराय जिले के खिलाड़ियों के लिए निबंधन 16 जनवरी से 25 जनवरी तक निबंधन की प्रक्रिया की जाएगी।

निबंधन में भाग लेने वाले सभी क्लब के खिलाड़ी अपना जन्म प्रमाण पत्र आधार कार्ड सहित अन्य कागजात के साथ रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर सकेंगे। उक्त जानकारी बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश ने दी।

Post Comment