सिवान जिला क्रिकेट लीग मे अनुभव क्रिकेट एकेडमी व स्पार्टन क्रिकेट क्लब विजयी
- रितेश के हरफन मौला खेल से अनुभव क्रिकेट एकेडमी ने महराजगंज क्रिकेट क्लब को 79 रन से हराया
- विशाल के पंजा से स्पार्टन क्रिकेट क्लब ने बबलू क्रिकेट एकेडमी को 14 रन से हराया।
सिवान: जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में मैरवा स्थित अनुभव क्रिकेट एकेडमी के मैदान में सेशन 2025/26 का जिला क्रिकेट लीग मैच दिनांक 15/1/26 का पहला मैच महराजगंज क्रिकेट क्लब बनाम अनुभव क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया।

टॉस जीतकर अनुभव क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर के मैच मे 9 विकेट पे 194 रन का स्कोर बनाया। अनुभव के तरफ से रितेश 39 रन तथा साहिल ने 37 रन का योगदान दिया। महराजगंज की तरफ से प्रकाश ने 3 विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी महराजगंज क्रिकेट क्लब ने 24 ओवर में 115 रन ही बना सकी । महराजगंज के तरफ से मिथलेश ने 43 रन का योगदान दिया। अनुभव के तरफ से रितेश 3 विकेट झटके । मैन ऑफ़ द मैच अनुभव क्रिकेट एकेडमी के रितेश को दिया गया ।

सिवान क्रिकेट लीग का दिनांक 15/1/26 का दूसरा मैच सिवान में स्पार्टन क्रिकेट क्लब बनाम बबलू क्रिकेट एकेडमी खेला गया। जिसमें टॉस जीत कर स्पार्टन क्रिकेट क्लब ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाये। स्पार्टन के तरफ से चंदन ने 54 रन की पारी खेली। बबलू के तरफ से मयंक ने 2 विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बबलू ने 30 ओवर में 153 रन ही बना सकी । बबलू के तरफ से आदित्य ने 68 रन का योगदान दिया। स्पार्टन के तरफ से विशाल ने 5 विकेट झटके। मैन ऑफ़ द मैच स्पार्टन के विशाल को दिया गया।



Post Comment