बेगूसराय जिला U-19 क्रिकेट लीग:बखरी सीसी,साहेबपुरकमाल सीसी, मटिहानी नगर सीसी और बेगूसराय सीसी विजयी।
- बेगूसराय के चार मैदान पर खेले जा रहे हैं अंडर-19 क्रिकेट लीग मैच।
बेगूसराय : आज दिनांक 16 जनवरी 2026 को बेगूसराय जिले के चार अलग अलग जगहों पर बेगूसराय अंडर 19 क्रिकेट के मुकाबले खेले गए जिसमें तीसरे दिन बखरी क्रिकेट क्लब,साहेबपुरकमाल क्रिकेट क्लब, मटिहानी नगर क्रिकेट क्लब और बेगूसराय क्रिकेट क्लब की टीम विजयी रही।

गांधी स्टेडियम बेगूसराय में बखरी क्रिकेट क्लब और चेरिया बरियारपुर क्रिकेट क्लब के बीच मुकाबला खेला गया जिसमें बखरी क्रिकेट क्लब ने चेरिया बरियारपुर क्रिकेट क्लब को 125 रनों से हराया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बखरी क्रिकेट क्लब की टीम ने निर्धारित 30 ओवर के मुकाबले में 3 विकेट खोकर 232 रन का स्कोर खड़ा किया जिसमें बखरी क्रिकेट क्लब की ओर से सर्वाधिक रन सचिन ने नाबाद 95 रन और किशन ने 43 रन की पारी खेली वही चेरिया बरियारपुर क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक विकेट प्रियांशु परमानंद और अंकित ने 1-1 विकेट प्राप्त किया।

दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी चेरिया बरियारपुर क्रिकेट क्लब की टीम 26 वे ओवर में 107 रन बनाकर सिमट गई जिसमें सर्वाधिक रन का योगदान प्रियांशु ने 21 और अंकित ने 16 रन का योगदान दिया वहीं बखरी क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक विकेट आयुष ने 4 और देवराज ने 2 विकेट झटके। शानदार बल्लेबाजी करने वाले सचिन को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार से नवाजा गया बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश निराला कुमार कन्हैया कुमार बबलू कुमार ने संयुक्त रूप से दिया।
वही आरकेसी मैदान में खेले जा रहे मटिहानी नगर क्रिकेट क्लब ने बरौनी क्रिकेट क्लब को 155 रन से हराया।
तीसरे मैदान हर्ले के मैदान पर खेले जा रहे साहेबपुर क्रिकेट क्लब बनाम तेघड़ा क्रिकेट क्लब के मुकाबले में साहेबपुर कमाल क्रिकेट क्लब ने तेघड़ा क्रिकेट क्लब को 63 रन से हराया
वही चौथे मैदान ग्रीन पार्क उलाव में खेले जा रहे बेगूसराय क्रिकेट क्लब और बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब के बीच खेले जा रहे मुकाबले में बेगूसराय क्रिकेट क्लब ने बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब को 38 रन से हराया। जिला क्रिकेट संघ के मीडिया प्रभारी विवेक कुमार ने बताया कल भी चारों मैदान पर अंडर 19 के मुकाबले खेले जाएंगे



Post Comment