Loading Now
×

पश्चिमी चंपारण जिला क्रिकेट लीग में स्पोर्ट सीसी व अर्जुन सीसी जीती

पश्चिमी चंपारण : जिला क्रिकेट लीग में आज 2 मैच खेले गए !स्पोर्ट क्रिकेट क्लब बनाम महात्मा गांधी क्रिकेट क्लब के बीच यह मैच खेला गया जिस मैच में स्पोर्ट क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया बल्लेबाजी करने उतरी स्पोर्ट क्रिकेट क्लब के पूरी टीम 167 रन ऑल आउट हो गई !

महात्मा गांधी क्रिकेट क्लब के तरफ से घातक गेंदबाजी करते हुए प्रियांशु ने 4.2ओवर में 16रन दे कर के 4 विकेट लिए !

जवाब में खेलने उतरी महात्मा गांधी क्रिकेट क्लब की टीम 115 रन पर ऑल आउट हो गई ! जिसमें अंशु ने 38 बॉल पे 34 रन की पारी खेली और राज ने 34 बॉल पे 25 रन की पारी खेली !स्पोर्ट क्रिकेट क्लब की शानदार गेंदबाजी के कारण इस मैच को अपने नाम किया!

जिसमें आशीष ने 5 ओवर में 30 रन दे कर के 3 विकेट और नीपू ने 7 ओवर में 34 रन दे कर के 4 विकेट लिए!इस मैच में मन ऑफ द मैच आशीष को दिया गया !

दूसरा मैच अर्जुन क्रिकेट क्लब बनाम 11 स्टार क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया!मैच में अर्जुन क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने फैसला किया बल्लेबाजी करने उतरी अर्जुन क्रिकेट क्लब की पारी टीम 40ओवर में 152 रन शानदार पारी खेली !

जिसमें अनुपम ने 46 बॉल पे 31 रन की पारी खेली साथ देते हुए फजल शाह ने 85 बॉल पे 67 की नोट आउट पारी खेली!11 स्टार क्रिकेट क्लब के गेंदबाजी में अनुज ने 8 ओवर में 25 रन दे कर के 3 विकेट और साहिल ने 8 ओवर में 27 रन दे कर के 2 विकेट लिए!  11 स्टार क्रिकेट क्लब के तरफ से बल्लेबाजी करने उतरी पूरी टीम 135 रन पर ऑल आउट हो गई!

जिसमें औरंजेब ने 70 बॉल पे 39 रन की पारी खेली साथ देते हुए अरविंद ने 58 बॉल पे 38 रन की पारी खेली ! अर्जुन क्रिकेट क्लब की शानदार गेंदबाजी के कारण अर्जुन ने इस मैच को अपने नाम किया !जिसमें गयासुद्दीन ने 8 ओवर में 21 रन दे कर के 3 विकेट और अभिषेक ने 3ओवर में 16 रन दे कर के 2 विकेट लिया! मैच में मैन ऑफ द मैच फजल शाह को दिया गया !

Post Comment