Loading Now
×

पश्चिमी चंपारण सिनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग में द्रोणाचार्य सीसी व पुलिस लाइन सीसी विजयी

पश्चिमी चंपारण : सिनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग में आज दो मैच खेला गया! आज का मुकाबला अरुण क्रिकेट क्लब बनाम द्रोणाचार्य क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया मैच में अरुण क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।

बल्लेबाजी करने उतरी अरुण क्रिकेट क्लब के टीम 22 ओवर में 62 रन पर ऑल आउट हो गई! जिसमें विनय ने 26बॉल पे 21 रन का पारी खेली !द्रोणाचार्य क्रिकेट क्लब के तरफ से गेंदबाजी करते हुए मासूम ने 7ओवर में 21रन दे कर के 3 विकेट लिया और राहुल ने 4 ओवर 20 रन दे कर के 3 विकेट लिए हैं!

जवाब में खेलने उतरी द्रोणाचार्य क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुक्सान पे इस मैच को अपने नाम किया !अरुण क्रिकेट क्लब के तरफ से गेंदबाजी करते हुए अजित ने 5ओवर में 18 रन दे कर के विकेट और अंश ने 4 ओवर में 8 रन दे कर के 2 विकेट लिया !इस मैच का मैन ऑफ द मैच मासूम राजा को दिया गया!

दूसरा मैच पुलिस लाइन क्रिकेट क्लब बनाम S P क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया!मैच में पुलिस लाइन क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने फैसला किया बल्लेबाजी करने उतरी पुलिस लाइन क्रिकेट क्लब की टीम 40ओवर में 200 रन की पारी खेली ! जिसमें रानू ने 62बॉल पे 62 रन की पारी खेली परसन 68 बॉल 45 रन की पारी खेली!

S Pक्रिकेट क्लब के तरफ से गेंदबाजी करते हुए नीरज ने 6 ओवर में 28 रन दे कर के 4विकेट और विश्वाश ने 7ओवर में 33 रन दे कर के 2विकेट लिया!

पुलिस लाइन क्रिकेट क्लब के शानदार गेंदबाजी के कारण S P क्रिकेट क्लब को 100 रन पर ऑल आउट कर दिया इस तरह पुलिस लाइन क्रिकेट क्लब 100 रन से मैच को अपने नाम।किया! पुलिस लाइन क्रिकेट क्लब के तरफ से अनुराग ने 7ओवर में 14 रन दे कर के 4 विकेट लिया और विक्रान्त 5 ओवर 34 रन 3विकेट लिए!

S P क्रिकेट क्लब के तहत से अनमोल 37 बॉल पे 35 रन की पारी खेली!इस मैच में मैन ऑफ द मैच रानू को दिया गया !

Post Comment