पश्चिमी चंपारण सिनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग में इलेवन स्टार सीसी व द्रोणाचार्य सीसी विजयी
पश्चिमी चंपारण : सिनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग में आज दो मैच खेला गया! आज का मुकाबला सर्विस क्रिकेट क्लब बनाम 11 स्टार क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया।

मैच में सर्विस क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया बल्लेबाजी करने उतरी सर्विस क्रिकेट क्लब के टीम 29 ओवर में 98 रन पर ऑल आउट हो गई!जिसमें हर्षवर्धन ने 41 बॉल पे 32 रन का पारी खेली !
11 स्टार क्रिकेट क्लब के तरफ से गेंदबाजी करते हुए औरंगज़ेब ने 7ओवर में 21रन दे कर के 3 विकेट लिया और अनुज ने 7 ओवर 20 रन दे कर के 3 विकेट लिए और साहिल ने 6.5 ओवर में 16 रन दे कर के 3 विकेट लिए हैं!

जवाब में खेलने उतरी 11 स्टार क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 17.2 ओवर में इस मैच को अपने नाम किया जिसमें संदीप ने 47 बॉल पर 27 रन साथ देते हुए अंकुर ने 35 बॉल पे 22 रन और साहिल ने 16 बॉल पर 26 रन की पारी खेली!
सर्विस क्रिकेट क्लब के तरफ से पवन ने 1.4 ओवर में 7 रन दे कर के 2 विकेट लिए!इस मैच का मैन ऑफ द मैच साहिल राजा को दिया गया!

दूसरा मैच S Y क्रिकेट क्लब बनाम द्रोणाचार्य क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया!मैच में S Y क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने फैसला किया बल्लेबाजी करने उतरी S Y क्रिकेट क्लब की टीम 33ओवर में 102 रन पर ऑल आउट हो गई! जिसमें प्रियांशु ने 54बॉल पे 25 रन की पारी खेली!
द्रोणाचार्य क्रिकेट क्लब के तरफ से गेंदबाजी करते हुए मासूम ने 7 ओवर में 23 रन दे कर के 4विकेट और राहुल ने 5ओवर में 12 रन दे कर के 2विकेट लिया!द्रोणाचार्य क्रिकेट क्लब के शानदार बल्लेबाजी के कारण इस मैच को अपने नाम किया जिसमें आयुष ने 27 बॉल पे 45 रन की पारी खेली !
S Y क्रिकेट क्लब के तरफ से आदित्य ने 4 ओवर में 38 रन दे कर के 2 विकेट लिए!इस मैच में मैन ऑफ द मैच मासूम को दिया गया !
Share News:



Post Comment