Loading Now
×

रोहतास जिला क्रिकेट लीग में साई क्रिकेट अकादमी 3 विकेट से जीता

सासाराम : रोहतास जिला क्रिकेट संघ के तत्वधान में आयोजित सुनील ज्वाला जिला क्रिकेट लीग का (A डिवीज़न का दूसरा मैच साई क्रिकेट अकादमी और इलीट इलेवन के बीच खेला गया।

टॉस जीतकर साई क्रिकेट अकादमी ने गेंदबाज़ी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी इलीट इलेवन ने निर्धारित 30 ओवर के मैच में 23.2 ओवर में 10 विकेट पर 136 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

इलीट इलेवन की तरफ से आर्यन जायसवाल ने 28 बॉल पर 23,अनिमेष दुबे ने 11 बॉल पर 24,चुनु तिवारी ने 13 और निर्भय ने 12 रन का योगदान दिया। साई क्रिकेट अकादमी की तरफ से रोहित पांडेय ने 5ओवर में 35 रन देकर 6,और आयुष, पुनीत और हर्षित ने 1-1 विकेट लिए।

दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी साई क्रिकेट अकादमी की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 136रन के लक्ष्य को हासिल कर अपनी पहली जीत दर्ज की। साई क्रिकेट क्लब की तरफ से संत सिंह ने 41 बॉल पर 31,पंकज मिश्रा ने 20 बॉल पर 26, परामर्श तिवारी ने 22 बॉल पर 19 रन की पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई। इलीट इलेवन की तरफ से राजीव और बाबुधन ने 2-2 विकेट और शुभ और साहिल को 1-1 विकेट मिला।

इस तरह साई क्रिकेट अकादमी ने एलिट इलेवन को 3 विकेट से हराकर पहली जीत हासिल की। इस मैच के मैन ऑफ द मैच रोहित पांडेय को उनकी ऑल-राउंड परफॉर्मेंस 12बॉल 11 रन और (5-0-35-6) के लिए दिया गया।

इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ के सचिव सरोज कुमार उर्फ मंटू यादव,संघ के कोषाध्यक्ष रोहन कुमार मिश्रा,जिला क्रिकेट संघ के सिलेक्टर अर्जुन कुमार,संतोष कुमार,इमरान करीम, शिवम् कुमार ,संजू बाबा, मौजूद रहे। शैलेश कुमार, साधन कुमार ,विकाश कुमार,आदि मौजूद थे अंपायर की भूमिका में मृत्युंजय कुमार एवं राकेश कुमार ने निभाई एवं स्कोरर की भूमिका कुंदन कुमार का भूमिका मे का बहुत बड़ा योगदान रहा।

Post Comment