Loading Now
×

ईस्ट चम्पारण सीनियर डिवीज़न जिला क्रिकेट लीग में अंकेश और निखिल ने जड़ा शतक, देखें मैचों के रिपोर्ट

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित सत्यदेव प्रसाद चौधरी स्मृति सीनियर डिवीज़न जिला क्रिकेट लीग ग्रुप ए का मैच स्थानीय स्पोर्ट्स क्लब में ढाका क्रिकेट क्लब बनाम नेहरू क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया।

टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ढाका की टीम की तरफ से निखिल के 126 रन और अंकेश के 110रनों के बदौलत 326 रनों का विशाल स्कोर खरा किया और नेहरू के तरफ से कुणाल ने सर्वाधिक 2 विकेट लिया।

जवाब में खेलने उतरी नेहरू की टीम 63रन बना कर ऑल आउट हो गई ढाका टीम ने 263 रन से जीत दर्ज की जिसमें निखिल और सौरव ने 3’3विकेट लियामेन ऑफ थी मैच निखिल को दिया गया अंपायर की भूमिका में कुमार राज और मोहम्मद नेसार ने निभाई।

वही सीनियर डिवीज़न ग्रुप बी का मैच गांधी मैदान में ब्रावो क्रिकेट क्लब और कनौजिया क्रिकेट एकेडमी के बीच हुआ कनौजिया ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 145 बनाए ब्रावो के तरफ़ से अभिजीत ने 4 विकेट और वरुण ने 3 विकेट लिए ।

जवाब में खेलने उतरी ब्रावो की टीम 92 रन बनाकर ऑल आउट हो गई ।कनौजिया की टीम 53 run से जीत हासिल की ।कनौजिया के गेंदबाज चेतन चौहान ने 4 विकेट और आदर्श ने दो विकेट लिए ।मैन आफ़ द मैच चेतन चौहान को दिया गया ।अंपायर की भूमिका में इब्राहिम लोदी और एमडी तैयब थे ।प्रायोजक एम एस स्पोर्ट्स अरेराज,और क्लासिक स्पोर्ट्स मोतिहारी थे

मौक़े पर प्रभाकर जायसवाल ,बसंत कुमार,अमित कुमार सेन,विजय कुमार, रितेश श्रीवास्तव ,रवि कुमार चुटुन , अय्याज अहमद ,रवि राज ,संत कुमार,सुबोध कुमार,विश्वनाथ प्रसाद,फ़ैसल गनी आदि उपस्थित थे !इसकी जानकारी मधुरेन्द्र सिंह लीग सयोजक ने मीडिया को दिया

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment