ईस्ट चम्पारण सीनियर डिवीज़न जिला क्रिकेट लीग में ग्रीन फील्ड क्रिकेट एकेडमी व ब्रावो सीसी विजयी
पूर्वी चंपारण : जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित सत्यदेव प्रसाद चौधरी स्मृति सीनियर डिवीज़न जिला क्रिकेट लीग ग्रुप ए का मैच स्थानीय स्पोर्ट्स क्लब में द ग्रीन फील्ड एकेडमी अरेराज और रक्सौल क्रिकेट एकेडमी रेड के बीच हुआ ।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अरेराज की टीम 171 रन दस विकेट के नुक़सान पर बनाया जिसमे अमन 35 रन,अनुज 28 रनों का योगदान रहा ।अरेराज की ओर से नेहाल 3 विकेट और गौहर अंसारी 2 विकेट लिए ।

जबाब में खेलने उतरी रक्सौल की टीम 108 रन बनाकर ऑल आउट हो गई ।63 रन से ग्रीन फील्ड क्रिकेट एकेडमी की जीत हुई रक्सौल के तरफ़ से 27 रन अजमल नदीम और 20 रन आदित्य ने बनाए अरेराज के गेंदबाज इरफ़ान अंसारी ने पाँच विकेट चटकाए और बिलाल बिन शाहिद ने तीन विकेट लिए ।मैन आफ़ द मैच अरेराज के इरफ़ान अंसारी को बरिए खिलाड़ी सुबोध कुमार ने दिया ।अंपायर की भूमिका में कुमार राज और मोहम्मद नेसार ने निभाई।
वही सीनियर डिवीज़न ग्रुप बी का मैच गांधी मैदान में ब्रावो क्रिकेट क्लब और चकिया क्रिकेट क्लब के बीच हुआ टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए चकिया की टीम 70 रन 11 ओवर में ऑल आउट हो गई शिवम 25 रन का मुख्य योगदान रहा ।ब्रावो के प्रीहर्ष ने 6 विकेट और अविनय ने 2 विकेट लिए।
जबाब में खेलने उतरी ब्रावो के 38 रनों के बदौलत ब्रावो 6 विकेट से जीत हासिल की ।मैन आफ़ द मैच प्रीहर्ष को दिया गया अंपायर की भूमिका में इब्राहिम लोदी और एमडी तैयब थे ।प्रायोजक एम एस स्पोर्ट्स अरेराज,और क्लासिक स्पोर्ट्स मोतिहारी थे।
मौक़े पर प्रभाकर जायसवाल ,बसंत कुमार,अमित कुमार सेन,विजय कुमार, रितेश श्रीवास्तव ,रवि कुमार चुटुन , अय्याज अहमद ,रवि राज ,संत कुमार,सुबोध कुमार,विश्वनाथ प्रसाद,फ़ैसल गनी आदि उपस्थित थे !इसकी जानकारी मधुरेन्द्र सिंह लीग सयोजक ने मीडिया को दिया



Post Comment