Loading Now
×

राजीव प्रताप मेमोरियल वैशाली जिला क्रिकेट लीग में चैंपियन क्रिकेट अकादमी 4 रन से जीता

वैशाली : जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में बिहार क्रिकेट अकादमी, बिदुपुर में आयोजित राजीव प्रताप मेमोरियल वैशाली जिला क्रिकेट लीग के अंतर्गत आज खेले गए मुकाबले में चैंपियन क्रिकेट अकादमी ने विजय स्पोर्ट्स को रोमांचक मुकाबले में 4 रन से पराजित किया।

टॉस जीतकर विजय स्पोर्ट्स ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए चैंपियन क्रिकेट अकादमी की ओर से सलामी बल्लेबाज प्रांगण ने 42 रन और गौतम ने 27 रन बनाए। मध्यक्रम में दिव्यांशु ने शानदार 70 रन, गौरव ने 10 रन और मनीष ने 13 रनों का योगदान दिया। निर्धारित 30 ओवर में चैंपियन क्रिकेट अकादमी ने 6 विकेट खोकर 186 रन बनाए।

विजय स्पोर्ट्स की ओर से गेंदबाजी में कार्तिक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट झटके, जबकि शिवम और सचिन को 1-1 विकेट मिला।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी विजय स्पोर्ट्स की टीम की शुरुआत साधारण रही। सलामी बल्लेबाज मयंक ने 21 रन और शिवम ने 36 रन बनाए। मध्यक्रम में गोपाल ने 31 रन, शिवम ने 27 रन, कार्तिक ने 10 रन और कुमार ने 13 रन बनाए, लेकिन अन्य बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके। पूरी टीम 30 ओवर में 7 विकेट खोकर 182 रन ही बना सकी।

चैंपियन क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी में डब्लू ने 2 विकेट लिए, जबकि प्रांगण, अमन, नवनीत और गौतम ने 1-1 विकेट हासिल किया।मैच के बाद मैन ऑफ द मैच पुरस्कार चैंपियन क्रिकेट अकादमी के सुजीत सिंह राठौड़ ने प्रदान किया।

Post Comment