Loading Now
×

बेगूसराय सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग का आगाज 1 फरवरी से।

  • जिले के 3 अलग अलग मैदान पर खेले जाएंगे सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग के मैच।

बेगूसराय : जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग का आगाज 1 फरवरी से जिले के 3 अलग अलग मैदान पर खेले जाएंगे। जिसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है।उक्त जानकारी बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश ने जानकारी दी।

इस अवसर पर वीरेश ने कहा की यह बेगूसराय सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग के मुकाबले एक साथ 3 अलग अलग मैदान पर टर्फ विकेट पर मुकाबले खेले जाएंगे जो बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के लिए सौभाग्य की बात है उन्होंने कल से होने वाले सीनियर डिवीजन लीग के लिए सभी 12 टीम जो इस जिला लीग में भाग ले रही हैं उन्हें अपना शुभकामना दिया।

वही इस अवसर पर बेगूसराय सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग के संयोजक निराला कुमार ने बताया कि कुल 12 टीम जो इस प्रकार है जिसमें:- बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब, दिनकर क्रिकेट क्लब, श्री कृष्ण सिंह क्रिकेट क्लब, बछवाड़ा क्रिकेट क्लब, बलिया क्रिकेट क्लब, बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब, बेगूसराय क्रिकेट क्लब, साहेबपुर कमाल क्रिकेट क्लब, नौला क्रिकेट क्लब, तेघड़ा क्रिकेट क्लब, बरौनी क्रिकेट क्लब और डंडारी क्रिकेट क्लब की टीम शामिल है।

बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के मीडिया प्रभारी विवेक कुमार ने बताया कि 1 फरवरी को बेगूसराय सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग का पहला मुकाबला बरौनी क्रिकेट क्लब और श्री कृष्ण सिंह क्रिकेट क्लब के बीच सुबह के 9 बजे से गांधी स्टेडियम में खेला जाएगा। 2 फरवरी से जिले में 3 मैदान पर निरंतर मुकाबला खेला जाएगा।

Post Comment