Loading Now
×

पटना जिला का बिहार रुरल लीग 11 फरवरी से, टाई-शीट जारी

पटना:  जिला में आयोजित होने वाले बिहार रुरल लीग की टाई-शीट जारी कर दी गई है।बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की गवर्निंग काउंसिल के कन्वेनर ज्ञानेश्वर गौतम के हवाले से मीडिया प्रभारी रूपक कुमार ने आज पटना जिला के अंतर्गत खेले जाने वाले मैचों का शेड्यूल जारी किया।

श्री गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि बिहार रुरल लीग के पटना जिला के मुकाबले 11 फरवरी से प्रारंभ होंगे। हालांकि, फिलहाल मैचों के वेन्यू की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

उन्होंने बताया कि लीग के आयोजन के लिए बीसीए की ओर से मोइनुल हक स्टेडियम की मांग की गई है, लेकिन अभी तक स्टेडियम प्रबंधन की ओर से मेल का कोई जवाब प्राप्त नहीं हुआ है। जैसे ही संबंधित मेल का उत्तर प्राप्त होगा, वैसे ही मैचों के वेन्यू की घोषणा कर दी जाएगी।

बिहार रुरल लीग के आयोजन को लेकर खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।नोट:बाकी बचे टीमों की घोषणा 1 फरवरी तक हो जाएगी।

कैंप स्थल:

खुशी टारगेट क्रिकेट अकादमी,पांडेय प्लाज़ा,घुरदौर मोड़,रेलवे लाइन के पास,दीघा, पटना।

संपर्क :प्रभात कुमार कैंप कन्वेनर

Post Comment