रोहतास जिला क्रिकेट लीग में रितेश के शानदार प्रदर्शन से सुनील ज्वाला क्रिकेट अकादमी जीती
सासाराम: रोहतास जिला क्रिकेट संघ के तत्वधान में आयोजित सुनील ज्वाला जिला क्रिकेट लीग का (A डिवीज़न का छठा मैच सुनील ज्वाला क्रिकेट अकादमी और बिक्रमगंज इलेवन के बीच खेला गया।
टॉस जीतकर सुनील ज्वाला क्रिकेट अकादमी ने गेंदबाज़ी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी बिक्रमगंज इलेवन ने निर्धारित 35 ओवर के मैच में 27.3 ओवर खेलकर 10 विकेट पर 144 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

बिक्रमगंज इलेवन की तरफ से सिद्धार्थ गौतम ने 80 बॉल पर 64 रन,पुनीत चौबे ने 19 बॉल पर 20 रन प्रशांत पाठक ने 0 वरुण ने 8,नवीन ने 9,अंशु भारद्वाज ने 8 और शुभम रॉय 6 रन का योगदान दिया। सुनील ज्वाला क्रिकेट अकादमी की तरफ से रितेश ने 6.3 ओवर में 33 रन देकर 5 विकेट,अमित ने 3ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट,और अभिषेक, गोल्डी,और लविश ने 1-1 विकेट लिए।

दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी सुनील ज्वाला क्रिकेट अकादमी की टीम 22.5ओवर में 6 विकेट खोकर 144 रन के लक्ष्य को हासिल कर अपनी पहली जीत दर्ज की। सुनील ज्वाला क्रिकेट अकादमी की तरफ से रितेश ने 45 बॉल पर 50,दीपक कुमार ने 57 बॉल पर नाबाद 51 रन, अभिषेक ने 14 बॉल पर 19 रन और पीयूष ने 8 बॉल पर 10 रन की पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई। बिक्रमगंज इलेवन की तरफ से अंशु भारद्वाज ने 2, शुभम ने 2,वरुण और राज ने 1-1 विकेट लिए। इस तरह सुनील ज्वाला क्रिकेट अकादमी ने बिक्रमगंज इलेवन को 4 विकेट से हराकर दूसरी जीत हासिल की।
इस मैच के मैन ऑफ द मैच रितेश को उनके बढ़िया ऑल-राउंडर परफॉर्मेंस (45 बॉल पर 50)और 6.3-0-33-5) के लिए दिया गया। इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ के सचिव सरोज कुमार उर्फ मंटू यादव,संघ के कोषाध्यक्ष रोहन कुमार मिश्रा,जिला क्रिकेट संघ के सिलेक्टर अर्जुन कुमार,संतोष कुमार,इमरान करीम, शिवम् कुमार ,संजू बाबा, मौजूद रहे। शैलेश कुमार, साधन कुमार ,विकाश कुमार,आदि मौजूद थे अंपायर की भूमिका में मृत्युंजय कुमार एवं राकेश कुमार ने निभाई एवं स्कोरर की भूमिका कुंदन कुमार का भूमिका मे का बहुत बड़ा योगदान रहा।



Post Comment